अकबरपुर के गांधी पार्क मे सुहेलदेव जयंती का आयोजन, राज्यमंत्री ने की शिरकत

एलईडी के माध्यम में बर्चुवल मीट के माध्यम से महाराजा सुहेलदेव के कार्यक्रम के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उद्बोधन सुना गया।

Roshni Khan
Published on: 16 Feb 2021 8:35 AM GMT
अकबरपुर के गांधी पार्क मे सुहेलदेव जयंती का आयोजन, राज्यमंत्री ने की शिरकत
X
अकबरपुर के गांधी पार्क मे सुहेलदेव जयंती का आयोजन, राज्यमंत्री ने की शिरकत (PC: social media)

कानपुर देहात: कानपुर देहात अकबरपुर नगर पंचायत के गांधी पार्क मे महाराजा सुहेलदेव जयंती मनायी गयी इस मौके उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री अजीत पाल सिंह ने भी सिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

ये भी पढ़ें:संसद में दुष्कर्म: ऑस्ट्रेलिया के इस कांड से हिले देश, अब क्या करेंगे PM स्कॉट

डीएम के साथ मौजूद हुए ये लोग

kanpur-dehat kanpur-dehat (PC: social media)

इस मौके जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिनाश सिंह चौहान अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा, तहसीलदार संजय कुमार डीआईओएस अरविन्द द्विवेदी ईओ देवहूति पाण्डेय बीएसए सुनील दत्त आबकारी अधिकारी जितेन्द्र सिंह आदि अधिकारीगण, छात्र छात्राएं, गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित हुए। इस मौके पर जहाँ राज्यमंत्री ने रंगोली का अवलोकन किया तथा महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्ज्वलन कर सूचना विभाग द्वारा कार्यक्रम स्थल पर लगायी गयी।

kanpur-dehat kanpur-dehat (PC: social media)

मौके पर महाराजा सुहेलदेव द्वारा किये गये कार्यो को याद किया गया

एलईडी के माध्यम में बर्चुवल मीट के माध्यम से महाराजा सुहेलदेव जी के कार्यक्रम के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उद्बोधन सुना गया। इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। वही जहाँ बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया एवं जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी को नकद पुरस्कार से सम्मानित भी किया। इस मौके पर महाराजा सुहेलदेव द्वारा किये गये कार्यो को याद किया गया।

kanpur-dehat kanpur-dehat (PC: social media)

ये भी पढ़ें:सेना पर आतंकी हमला: LOC में CRPF की टीम पर नापाक साजिश, दहला कश्मीर

मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय द्वारा महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर उद्बोधन किया गया। जिसमे उनके द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ बसंत पंचमी के अवसर पर जीवन में शिक्षा के महत्व को बताते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गयी। साथ ही साथ महिलाओं को प्रेरणा देते हुए नारी शक्ति, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन के साथ-साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी गयी।

रिपोर्ट- मनोज सिंह

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story