Kanpur Dehat: शव दफनाने को लेकर दो समुदाय में हुआ विवाद, मामले को लेकर उच्च अधिकारियों को कराया अवगत

Kanpur Dehat: कानपुर देहात शव दफनाने को लेकर दो समुदाय में विवाद हो गया। आज विवाद बढ़ने पर शासन के उच्च अधिकारी को अवगत कराया गया।

Manoj Singh
Published on: 11 Oct 2022 8:53 AM GMT
Kanpur Dehat News In Hindi
X

शव दफनाने को लेकर दो समुदाय में हुआ विवाद

Kanpur Dehat: कानपुर देहात शव दफनाने को लेकर दो समुदाय में विवाद हो गया। दरअसल 92 वर्ष वृद्ध की घर के बाहर पैर फिसलने से ब्रेन हेमरेज होने से मौत हो गई थी। परिजनों द्वारा गांव के बीच में राजस्व घाटा संख्या 381 नवीन प्रति पर दफनाने के लिए कहे जाने पर हिंदू पक्ष के लोगों द्वारा इसका विरोध किया गया। आज विवाद बढ़ने पर शासन के उच्च अधिकारी को अवगत कराया गया।

ये है मामला

बताते चलें कि मामला तहसील सिकंदरा के जमौर गांव का है। जहां पर कल बादशाह खान पुत्र सरदार खान 92 वर्ष की घर के बाहर पैर फिसलने से ब्रेन हेमरेज होने के मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजनों द्वारा मृतक बादशाह खान को गांव के बीच गाटा संख्या 381 नवीन परती पर दफनाने के लिए पहुंचने पर गांव के रहने वाले यादव समाज के रविंद्र सिंह उर्फ बबलू यादव ने आपत्ति जताई तो मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि हमारे पहले भी यहां लोग बाग डरते रहे हैं। लेकिन यादव समाज के रविंद्र उर्फ बबलू यादव ने कहा कि यह गांव के बीच में नवीन प्रति दर्ज है। आप लोग अपने कब्रिस्तान में जाकर दर्शन करें।

एसडीएम को इस मामले को लेकर कराया अवगत

मामला अत्यधिक बढ़ने पर रविंद्र के द्वारा मामले की जानकारी थाना सिकंदरा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला गंभीर होते हुए तत्काल शासन के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया, जिसके बाद दोनों पक्षों ने तहसील सिकंदरा पहुंचकर एसडीएम सिकंदरा डॉ पूनम गौतम को लिखित रूप से मामले से अवगत कराया।

राजस्व अभिलेखों में उक्त जमीन नवीन प्रतिदर्श: कानूनगो

एसडीएम सिकंदरा के द्वारा मामला गंभीर देखते हुए तत्काल मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल और कानूनगो को मौके पर भेजा। कानूनगो सुरेश गौर के द्वारा बताया गया कि राजस्व अभिलेखों में उक्त जमीन नवीन प्रतिदर्श है। आपकी जमीन कब्रिस्तान के नाम से गांव के बाहर दर्ज है। वहां घटनाएं फिलहाल खबर लिखे जाने तक मामला चल रहा था।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story