×

Kanpur Dehat News: बारिश में भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबा परिवार, एक की मौत- कई घायल

Kanpur Dehat News : कानपुर देहात में रविवार को एक कच्चा मकान ढह गया। बारिश की वजह से मकान कमजोर पड़ गया था, जिसके मलबे में दबकर एक की मौत हो गई।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shivani
Published on: 20 Jun 2021 3:27 AM GMT
Kanpur Dehat News: बारिश में भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबा  परिवार, एक की मौत- कई घायल
X

मकान गिर गया

Kanpur Dehat News: उत्तर प्रदेश में मानसून आने के बाद से रुक रुक कर बारिश हो रही है। लगभग रोजाना हो रही बारिश से मौसम भले ही सुहाना हो गया है लेकिन जलभराव समेत अन्य कई समस्याओं का भी लोगों को सामना करना पड़ रहा है। कानपुर देहात में तो बारिश (Heavy Rainfall) के बाद एक परिवार का आशियाना ही ढह (House Collapse) गया। भरभराकर मकान गिरने (Makan Gira) से परिवार के लोग मकान के मलबे में दब गए, जिसके बाद शोर मच गया। स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे लोगों को निकाला, हालंकि तब तक मलबे में दब कर एक की मौत हो चुकी (Malbe Me Dabkar Maut) थी। अन्य घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।

बारिश की वजह से गिरा कच्चा मकान

दरअसल, मामला कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के हंसपुर कहिंजरी का है, रविवार को यहां एक कच्चा मकान ढह गया। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश से मकान कमजोर पड़ गया था और आज सुबह भरभराकर पूरा मकान ही गिर गया। जब ये हादसा हुआ तो मकान में परिवार के लोग मौजूद थे। मकान गिरने से सभी मलबे के नीचे दब गए।

इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। आसपास के लोग भागते हुए आ गए और तत्काल पुलिस को हादसे की सूचना दी। पता चला कि मलबे के नीच कई लोग दबे हुए हैं। जिसके बाद आनन फानन में पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर मलबे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। हालंकि तब तक उनमे से एक की मौत हो गयी थी। वहीं तीन और लोग मलबे में दबे थे, जो घायल हो गए।

मलबे में दबकर तीन घायल, एक की मौत

पुलिस ने घायलों को तत्काल पास के सीएचसी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज जारी है। इस हादसे से पूरा इलाका घबराया हुआ है। मौसम की मार भले ही एक परिवार पर पड़ी हो लेकिन इलाके में कई और कच्चे मकान है,जो बारिश की तेज बूंदों में कभी भी बह सकते हैं।



यूपी में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश पर दक्षिणी-पश्चिमी मानसून आया हुआ है। मानसून की वजह से लखनऊ समेत पूर्वी यूपी के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है। पश्चिमी यूपी में मानसून मेरठ तक पहुंच गया है। इस बीच मौसम विभाग ने 23 जून तक पूर्वी यूपी के अधिकांश इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। पूरे प्रदेश में 21 जून तक कहीं हल्की तो कहीं सामान्य बारिश हो सकती है। लखनऊ-कानपुर में तो पिछले कई दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है।

Shivani

Shivani

Next Story