×

Kanpur Dehat News: प्रधानों ने अविश्वास से ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर सिंह को हटाया, संतोष कटिहार को चुना अपना नेता

Kanpur Dehat News: ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष कुंवर सिंह के विरुद्ध ब्लाक प्रधानों ने अविश्वास पारित कर संतोष कटिहार को ब्लॉक अध्यक्ष चुना।

Manoj Singh
Published on: 21 Dec 2022 11:55 AM GMT
Kanpur Dehat News
X

Kanpur Dehat News (Newstrack)

Kanpur Dehat News: राजपुर विकासखंड में ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष कुंवर सिंह के विरुद्ध ब्लाक प्रधानों ने अविश्वास पारित कर संतोष कटिहार को ब्लॉक अध्यक्ष चुना। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष जनार्दन यादव के समक्ष की प्रक्रिया में नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष व समस्त ग्राम प्रधानों ने पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पर पद का निजी स्वार्थ हेतु प्रयोग एवं संगठन विरोधी कार्य का आरोप लगाकर किया अविश्वास किया है।

खबर के अनुसार सिकंदरा के स्वागत विमला गार्डन में प्रधानों द्वारा आपातकालीन अविश्वास बैठक का आयोजन किया गया। अविश्वास बैठक में कहा गया कि वर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर सिंह की कार्यशैली से असंतुष्ट होकर प्रधान संघ अविश्वास व्यक्त करता है। ब्लाक अध्यक्ष के पद का निजी स्वार्थ हेतु इस्तेमाल किया गया है।

अविश्वास प्रस्ताव में विकासखंड के 39 ग्राम प्रधानों ने सर्वसम्मति से वोट देकर चुनाव प्रक्रिया करते हुए संतोष कटिहार को सर्वसम्मति से ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष स्वीकृत कर लिया।

पूरी प्रक्रिया के दरमियान प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष जनार्दन यादव मौके पर मौजूद रहे। साथ ही बैठक में पूर्व ब्लाक प्रधान संघ अध्यक्ष कुंवर सिंह मौजूद नहीं रहे। संतोष कटिहार ने बताया कि उन्हें भी अवगत कराया गया था।

प्रधान संघ जिला अध्यक्ष जनार्दन सिंह ने कहा कि यह आपातकालीन बैठक व चुनाव ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष से असंतुष्ट होकर कराया गया है जिसमें 39 ग्राम प्रधानों ने कुंवर सिंह के विरुद्ध अविश्वास देकर संतोष कटिहार को अपना नया ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष स्वीकृत कर लिया है।

कुंवर सिंह के द्वारा संगठन में विशेष रूचि नहीं रखी जाती थी और ना ही वह कभी भी कोई बैठक कर प्रधानों की समस्याएं सुनते जिस कारण से प्रधानों में उनकी कार्यशैली के प्रति असंतोष था।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story