Kanpur Dehat Weather: कानपुर देहात में सर्दी से ठिठुर रहे लोग, अलाव की नहीं कोई व्यवस्था

Kanpur Dehat Weather: कानपुर देहात में सर्दी को लेकर जिलाधिकारी नेहा जैन ने अलाव की व्यवस्था के निर्देश दिए जा चुके हैं। लेकिन राजपुर नगर पंचायत में ऐसा कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

Manoj Singh
Published on: 1 Jan 2023 11:23 AM GMT
Kanpur Dehat News
X

आग सेकते हुए लोग। 

Kanpur Dehat Weather: कानपुर देहात इन दिनों ठंड जोरों पर है । इससे बचाव के लिए लोग तरह – तरह की जतन कर रहे है। पखवाड़े भर से कानपुर देहात अंचल में सर्दी का सितम काफी बढ़ गया है। सर्द हवाएं बदन सिहरा रही हैं। बावजूद राजपुर नगर पंचायत द्वारा लोगों को राहत पहुंचाने के लिए अलाव की व्यवस्था अब तक नहीं की गई है।

तापमान में काफी गिरावट दर्ज

समूचे सिकंदरा क्षेत्र में ठंड का प्रकोप जोरों पर है। सुबह और रात के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। सर्द हवाओं और कंपकंपा देने वाली ठंड के चलते लोगों का घर से निकलना मुहाल हो गया है। रोजी रोटी एवं बाजार करने के लिए लोग मजबूरी में घरों से निकलते हैं। रात में भी लोगों को कामकाज के लिए बाहर निकलना पड़ता है। घरों से बाहर रहने वालों तथा बाहर से नगर में आए लोगों को राहत पहुंचाने के लिए नगर पंचायत राजपुर द्वारा अभी तक नगर में कहीं भी अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की गई है।

डीएम ने ठंड का मौसम शुरू होते ही अलाव की व्यवस्था के दिए थे निर्देश

जिला प्रशासन ने जिलाधिकारी नेहा जैन के द्वारा ठंड का मौसम शुरू होते ही अलाव की व्यवस्था के निर्देश दिए जा चुके हैं। लेकिन मन हो सिकंदरा तहसील प्रशासन वन नगर पंचायत राजपुर का इस पर किसी प्रकार का कोई असर नहीं हुआ है उनके लिए यह आदेश महेश कागजों तक सीमित है घरों से बाहर रहने वाले तथा घुमंतू समुदाय के लोग दिन व रात के समय ठंड से बचने के लिए अपने स्तर पर आग जलाकर खुद को गर्म रखने की कोशिश में लगे देखे जा सकते हैं।

झिल्ली- पन्नी जला रहे हैं लोग

नगर पंचायत राजपुर द्वारा नगर में अलाव जलाने के लिए कही भी लकड़ियों का इंतजाम नहीं किया गया है। इस कारण लोग अपने स्तर पर कूड़ा करकट और झिल्ली पन्नी बीन कागज व अपने निजी पैसों से लकड़ी खरीद कर अलाव जलाकर सर्दी से बचने का जतन कर रहे है। इसमें लोग प्लास्टिक तक को जला रहे हैं। झिल्ली पन्नी और प्लास्टिक घास फूस की चीजों को जलाने से जहरीला धुंआ निकलता है, जो मानव स्वास्थ्य के लिए तो घातक होता ही है, इससे पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंचता है। व्यापारी अपने निजी पैसों से लकड़ी खरीद कर जलाकर ठंड भगाने की जुगत में लोग लगे रहते हैं।

कोहरे से जनजीवन प्रभावित

इस बार बीते सालों की अपेक्षा ठंड का असर कुछ ज्यादा ही महसूस किया जा रहा है।सांझ ढलते ही कोहरा छाने लग जाता है। अल सुबह से सूरज चढ़ते तक चारों ओर घना कोहरा छाया रहता है। दस-पंद्रह फीट दूर के भी आदमी, वाहन और जानवर नजर नहीं आते। राजपुर नगर पंचायत कोहरे और ठंड से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ठंड के कारण लोगो का घरों से निकलना दूभर हो गया है। दिन में भी ठिठुरन की स्थिति बनी रहती है। इस कारण लोगों को दिन में भी अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। कस्बा के बस स्टैंड स्थित प्रतीक्षालयों में बाहर के यात्री ठिठुरते रहते हैं और रात को बाहर से आए बस यात्रियों को हड्डी कंपाती ठंड में भी खुले आसमान के नीचे सोना पड़ता है। इन स्थानों अलाव नही जल रहे हैं।

व्यापार मंडल ने नगर पंचायत की कार्यशैली पर जताया रोष

व्यापार मंडल अध्यक्ष अवध विश्नोई, अंकित विश्नोई तेजा ,सुन्नी ,राम कुमार गुप्ता ,मन्नू राइम, अकरम अंसारी आदि व्यापारियों ने नगर पंचायत के इस कार्यशैली पर रोष जताया है उन्होंने बताया कि कई बार हम नगर पंचायत से लेकर तहसील प्रशासन के अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई इंतजाम नहीं हुए।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story