Kanpur Dehat: बाईक चोर गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़, तीन अभियुक्त गिरफ्तार 9 बाईक हुई बरामद

Kanpur Dehat: पुलिस की गिरफ्त में आए शातिर गिरोह के तीन सदस्यों से एक बाल अपचारी भी है। पुलिस को यह सफलता उस समय हाथ लगी। जब पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी।

Manoj Singh
Published on: 5 Aug 2024 1:27 PM GMT
Police busted bike thief gang, three accused arrested, 9 bikes recovered
X

बाईक चोर गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़, तीन अभियुक्त गिरफ्तार 9 बाईक हुई बरामद: Photo- Newstrack

Kanpur Dehat: उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर देहात में पुलिस को आज उस समय बड़ी सफलता हाथ लग गई। जब दो पहिया वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य पुलिस के हत्थे लग गए। पुलिस की गिरफ्त में आए गिरोह के तीन सदस्यों में से एक बाल अपचारी भी शामिल है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की आधा दर्जन से अधिक बाईकों को भी बरामद कर लिया है। साथ ही गिरोह के एक और सदस्य की तलाश तेजी से शुरू कर दी है।

दरअसल, जनपद कानपुर देहात पुलिस अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की धर पकड़ को लेकर अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत जनपद कानपुर देहात की अकबरपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लग गई। अकबरपुर थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो पहिया वाहनों की चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह के तीन सदस्यों को धर दबोचा।

वाहन चेकिंग दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े चोर

पुलिस की गिरफ्त में आए शातिर गिरोह के तीन सदस्यों से एक बाल अपचारी भी है। पुलिस को यह सफलता उस समय हाथ लगी। जब पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान बाइक पर आ रहे तीन संदिग्ध पुलिस के हत्थे लग गए।

पुलिस टीम को पुरस्कृत करने का ऐलान

पुलिस ने गहनता से पूछताछ कि तो चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोरों के गिरोह का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने उनके पास से चोरी की 9 बाइकों को भी बरामद कर लिया है। साथ ही पुलिस ने गिरोह के एक और सदस्य की तलाश तेजी से शुरू कर दी है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने पुलिस टीम की इस सफलता पर पुलिस टीम को पुरस्कृत करने का ऐलान किया है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story