Kanpur News: अखिलेश यादव ने भरी हुंकार, ‘संविधान बचाओ भागीदारी पाओ महारैली’ में भाजपा पर जमकर किया प्रहार

Kanpur News: समाजवादी पार्टी के संविधान बचाओ भागीदारी पाओ महारैली में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार पर तगड़ा हमला बोला।

Manoj Singh
Published on: 26 Nov 2023 11:16 AM GMT
X

कानपुर देहात में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला हमला (न्यूजट्रैक)

Kanpur News: समाजवादी पार्टी के संविधान बचाओ भागीदारी पाओ महारैली में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार पर तगड़ा हमला बोला। वहीं दूसरी ओर 2024 लोकसभा चुनाव की बिसात बिछाने के साथ कार्यकर्ताओं और समर्थकों मे जोश भरने की कवायद भी की। उन्होंने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरने का काम किया और बीजेपी सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर होने का दावा किया। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने एक बार फिर पीडीए के माध्यम से एनडीए को लोकसभा चुनाव में हराने का दावा किया। वहीं वर्ल्ड कप में इण्डिया की हार के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया।

कानपुर देहात में संविधान दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान बचाओ भागीदारी पाओ महारैली का आयोजन जिला मुख्यालय माती के पास किया गया। महारैली में जहां भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने महारैली में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। जनपद कानपुर देहात पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। संविधान बचाओ भागीदारी पाओ महारैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने जहां भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश की सरकार पर चुन-चुन कर प्रहार किया।

वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की हार के बहाने BJP पर किया हमला

वहीं दूसरी ओर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। अखिलेश यादव ने जहां कानपुर देहात की मड़ौली काण्ड की घटना के साथ ही कई घटनाओं को उठाते हुए कानून व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदेश की योगी सरकार को घेरा। वही चांदी चोरी के मामले में पुलिस द्वारा पुलिस की गिरफ्तारी की बात करते हुए बड़ा सवाल खड़ा किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने नोटबंदी से लेकर रोजगार के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार को घेरा और अग्नि वीर योजना पर सवाल खड़े किया। यही नहीं अखिलेश यादव ने वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की हार के बहाने भाजपा पर हमला किया और इशारों इशारों में इसके लिए बीजेपी को ही जिम्मेदार पता डाला। इस दौरान अखिलेश यादव ने लोगों से 2024 में समर्थन देने और बीजेपी को हराने के अपील की। साथ ही साथ मतदाता सूची में अपना नाम अंकित करने का अपील भी करते दिखाई दिए। वही अखिलेश यादव ने पीडीए के माध्यम से एनडीए को हराने का दावा भी किया।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story