TRENDING TAGS :
Kanpur Dehat News: अखिलेश यादव बने भाजपा के बूथ अध्यक्ष, कानपुर देहात में संगठन महापर्व में हुआ अभिनंदन
Kanpur Dehat News: उत्तर प्रदेश में उपचुनाव में जनता ने भाजपा में विश्वास व्यक्त किया है। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश से सपा का सफाया होगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में दुष्प्रचार करके जनता को गुमराह किया गया था।
Kanpur Dehat News
Kanpur Dehat News: भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान के पश्चात संगठन महापर्व में बूथ अध्यक्ष निर्वाचन में कानपुर देहात के मंडल अकबरपुर में शक्ति केंद्र तिवारीपुरवा में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी मोहित पांडे ने शक्ति केंद्र तिवारीपुरवा में बूथ अध्यक्ष का स्वागत किया। जिसमें मैरखपुर से अखिलेश यादव, तिवारी पुरवा से अमित तिवारी, कृपालपुर से शिव सिंह नायक, मसोथा से दिनेश पाल, बलभद्रपुर से राजकुमार राजपूत, पतारी से आशुतोष दीक्षित बूथ अध्यक्ष बनाए गए।
क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी मोहित पांडे ने नए बूथ अध्यक्षों को पगड़ी पहनाई, फूलमालाओं और अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। ढोल बजाकर जेसीबी पर नव निर्वाचित बूथ अध्यक्षों की सवारी निकाली गई। नए बूथ अध्यक्ष जेसीबी से शान से अकबरपुर क्षेत्र में घूमे।
क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा बूथ अध्यक्ष हमारे संगठन की महत्वपूर्ण जड़ हैं, आज हम उनका अभिनंदन कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी निष्काम सेवा करने वाली पार्टी है। जिसका मुख्य उद्देश्य अंतिम पायदान पर बैठे वाले व्यक्ति का विकास करना है। उत्तर प्रदेश में उपचुनाव में जनता ने भाजपा में विश्वास व्यक्त किया है। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश से सपा का सफाया होगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में दुष्प्रचार करके जनता को गुमराह किया गया था लेकिन आने वाले समय में जनता निश्चित खड्यंत्र करने वालों की सफाई करेगी। भाजपा में ही ऐसा हो सकता है कि बूथ अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बन सकता है।
श्री पाल ने बूथ पर होने वाले भाजपा के 6 स्थाई कार्यक्रमों के लेकर भी बूथ अध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया। जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने बताया 6 दिसंबर को बाबासाहेब अंबेडकर की पुण्यतिथि पर संविधान गौरव कार्यक्रम जिले में संपादित होंगे। 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन पर सुशासन दिवस मनाया जाएगा। 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस का आयोजन होगा। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश तिवारी, रामजी मिश्रा, शिव विलास मिश्रा, रणविजय सिंह, श्यामू शुक्ला, रिशु गुप्ता, मधुलिका यादव, सत्यम चौहान, अभिषेक श्रीवास्तव, विकास मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी आदि उपस्थित रहे।