Kanpur Dehat News : बुजुर्ग दंपत्ति पर धारदार हथियार से हमला, हमलावर मौके से फरार

Kanpur Dehat News : प्रदेश के जनपद कानपुर देहात में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब दिनदहाड़े घर के अंदर घुसकर एक अज्ञात युवक ने बुजुर्ग दंपति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे बुजुर्ग दंपति गंभीर रुप से घायल हो गए।

Manoj Singh
Published on: 24 Aug 2024 5:00 PM GMT
Kanpur Dehat News : बुजुर्ग दंपत्ति पर धारदार हथियार से हमला, हमलावर मौके से फरार
X

Kanpur Dehat : प्रदेश के जनपद कानपुर देहात में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब दिनदहाड़े घर के अंदर घुसकर एक अज्ञात युवक ने बुजुर्ग दंपति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे बुजुर्ग दंपति गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत नाजुक देख, कानपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही आलाधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच के साथ कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह घटना कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा अकबरपुर के नेहरू नगर वार्ड की, जहां दिनदहाड़े नेहरू नगर वार्ड के रहने वाले सियाराम और उनकी पत्नी फूलनश्री पर अज्ञात युवक ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया, जिससे सियाराम और उनकी पत्नी फूलनश्री गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, अज्ञात हमलावर मौके से भागने में सफल रहा। गंभीर अवस्था में घायल दंपति को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने उनका प्राथमिक उपचार किया। लेकिन हालत गंभीर देख दोनों को कानपुर रेफर कर दिया।

दंपति गंभीर रूप से घायल

दंपति के मुताबिक, अज्ञात युवक ने घर का दरवाजा खुलवाया। घर में मेहमान आने की आशंका के चलते उन्होंने घर का दरवाजा खोला और अज्ञात युवक ने उन पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। वहीं, जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. निशांत पाठक ने बताया कि घायल दंपति का प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत गंभीर देख उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही आलाधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच के साथ कार्रवाई शुरू कर दिया है।

जांच के लिए तीन टीमें गठित

पुलिस अधिकारियों की मानें तो घायल बुजुर्ग दंपति ने बहू के भाई पर हमले का शक जाहिर किया है। पुलिस अधिकारियों ने घटना के अनावरण को लेकर तीन पुलिस टीमें गठित की हैं और पुलिस टीमों को घटना के जल्द खुलासे के निर्देश सख्ती के साथ दिए हैं।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story