Kanpur News: उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला कार्यकारिणी का गठन, हिमांशु बने जिला अध्यक्ष

Kanpur News: व्यापार मंडल पूरे उत्तर प्रदेश में व्यापारियों के शोषण को लेकर 1 लाख प्रांतीय सदस्य व 10000 सैनिक तैयार करने का उद्देश्य लेकर काम करेगी।

Manoj Singh
Published on: 24 Aug 2024 7:34 AM GMT
Kanpur News
X

Kanpur News (Pic: Newstrack)

Kanpur News: कानपुर देहात में आज उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल ने कस्बा सिकंदरा में बैठक करके जिला कार्यकारिणी कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सिकंदरा से राजकुमार गुप्ता को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी युवा एवं जुझारू व्यापारी गौरव पोरवाल उर्फ हिमांशु को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

1 लाख प्रांतीय सदस्य तैयार करने की तैयारी

व्यापार मंडल पूरे उत्तर प्रदेश में व्यापारियों के शोषण को लेकर 1 लाख प्रांतीय सदस्य व 10000 सैनिक तैयार करने का उद्देश्य लेकर काम करेगी। जो की सरकारी तंत्र के उत्पीड़न से परेशान व्यापारियों की मदद करेगी और उनकी सुरक्षा के लिए आंदोलन करेगी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल के द्वारा व्यापारियों को उनके हक की सारी बातें बताई गई। उन्होंने कहा कि अगर कोई अधिकारी सेंपलिंग और टैक्स के नाम पर अगर आपका शोषण करता है तो आप लोग उसे शोषण के खिलाफ आवाज उठा सकते हैं भारतीय न्याय संहिता में कहीं पर भी भ्रष्टाचार और शोषण के खिलाफ कोई भी रियायत नहीं है। कानून सबके लिए समान है।

साइबर ठगी से बचने की नसीहत

साथ ही व्यापारियों को इस समय साइबर ठगी से बचने की आवश्यकता है। इस समय ऑनलाइन का युग चल रहा है। ऑनलाइन के युग में हमारे कई छोटे बड़े व्यापारी ठगी का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में सरकार के द्वारा साइबर सेल साइबर थाने स्थापित किए गए हैं। सबसे पहले आप अपने साथ हुई ठगी की ऑनलाइन शिकायत करें। फिर दर्ज कारण और अगर पुलिस एफआईआर लिखने में हीला हवाली करे तो अपने जिला अध्यक्ष को साथ लेकर जाएं और अगर जरूरी समझें तो आंदोलन करें। व्यापारी अपने हक की आवाज उठाने के लिए स्वतंत्र है। अगर कोई व्यापारी की आवाज दबाने का प्रयास करेगा तो उसके साथ व्यापारी कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे और व्यापारी साथी को न्याय दिलाएंगे।

सरकार तक पहुंचाएंगे आवाज

अगर कोई भी अधिकारी आपका आर्थिक व शारीरिक शोषण करता है उसके खिलाफ आवाज उठाएं। हमारा संगठन उसे आवाज को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक ले जाने का काम करेगा और शोषण करने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। जिसके लिए हमारा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल वचनबद्ध है। हाल ही में उत्तर प्रदेश में चुनाव उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल का चुनाव होना है। नई कमेटी का गठन होना है। उसके लिए हम जिले भाई जिले नगर पंचायत भाई नगर पंचायत व्यापारियों का संगठन का गठन कर रहे हैं और साथ ही चुनाव की तैयारी भी कर रहे हैं। चुनाव पोस्ल वॉलेट से होगा और निष्पक्ष होगा।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story