×

Kanpur Dehat: दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा दुल्हन के घर, दुल्हन की बिगड़ी

Kanpur Dehat: कानपुर देहात में शादी वाले घर की खुशियां उस समय गम में तब्दील हो गई, जब बारात लेकर आ रहे दुल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया।

Manoj Singh
Published on: 11 Jun 2024 11:17 AM GMT
The groom refused to marry for dowry, the bride
X

दूल्हा ने दहेज़ के लिए शादी से किया इनकार, दुल्हन की बिगड़ी तबीयत: Photo- Newstrack

Kanpur Dehat: उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर देहात में शादी वाले घर की खुशियां उस समय गम में तब्दील हो गई, जब बारात लेकर आ रहे दुल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया। इनकार की वजह अतिरिक्त दहेज की मांग बताई जा रही है। अतिरिक्त मांग में मोटरसाइकिल थी जो पूरी न होने के चलते दूल्हा ने शादी करने से मना कर दिया। यह खबर सुनते ही दुल्हन की स्थिति खराब हो गई जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।

दूल्हा ने दहेज़ के लिए बारात लाने से किया इनकार

हाथों में शादी का पवित्र कंगन, हाथों में लगी हुई मेहंदी, दुल्हन के लिबास में सजी दुल्हन अपने जीवनसाथी का बारात लेकर आने का इंतजार कर रही थी। घर में टेंट लगा हुआ था। साथ ही दूल्हे के स्वागत के लिए रोड से दुल्हन के घर तक स्वागत गेट भी बना हुआ था। दूल्हा और बारात के आने से पहले गांव के लोगों का खाना पीना चल रहा था। वहीं संगीत की धुन पर घर के लोग नाच गा रहे थे। तभी अचानक दुल्हन के पिता भारत सिंह को पता चला कि दूल्हा और उसके पिता उसके घर बारात लेकर नहीं आ रहे हैं और शादी करने से इनकार कर दिया है।

अंकुश राज से खुशबू की शादी तय होने के बाद से अंकुश का अक्सर खुशबू से मिलना, जनपद कानपुर देहात में उसके घर व घर से बाहर अक्सर होता था। जिसकी फोटो वीडियो अंकुश के द्वारा अपने फेसबुक व सोशल मीडिया पर वायरल की गई है।

बारात ना आने की सूचना से दुल्हन की बिगड़ी तबीयत

थाना सिकंदरा क्षेत्र के जमुआ गांव के भारत सिंह ने अपनी पुत्री खुशबू उम्र 23 वर्ष की शादी इटावा जनपद के थाना बकेवर गांव के सुनवर्षा गांव के रहने वाले लल्लन बाबू दोहरे के पुत्र अंकुश राज के साथ तय की थी। बीती 29 तारीख को भारत सिंह ने शादी की रस्म से पहले बरीक्षा की रस्म पूरी कर दी थी। बस कल 10 तारीख को भारत सिंह के यहां बारात आनी थी। तभी भारत सिंह को पता चला कि लल्लन सिंह अपने बेटे अंकुश राज की बारात लेकर भारत सिंह के घर नहीं आ रहे हैं। जब भारत ने न आने का कारण पूछा तो दूल्हा अंकुश के द्वारा बताया गया कि उसकी सरकारी नौकरी लग गई है। उसे दहेज अधिक चाहिए शादी के समय जो तय हुआ था वह दहेज कम है। उसे दहेज में अलमारी, फ्रीज, कलर टीवी और अपाचे मोटरसाइकिल सहित कैश भी चाहिए तभी वह बारात लेकर खुशबू से शादी करने उसके घर आएगा। बारात ना आने की सूचना पता चलते ही खुशबू की अचानक तबियत बिगड़ गई। खुशबू को उल्टियां होने लगी व अचेत होकर नीचे गिर गई।

जिला अस्पताल में खुशबू का उपचार जारी

परिजनों ने खुशबू को आनन फानन में सिकंदरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा पहुंचा जहां पर मौजूद चिकित्सक द्वारा गंभीर स्थिति देखते हुए खुशबू को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक खुशबू का अभी भी उपचार चल रहा था और खुशबू को होश नहीं आया था। वहीं खुशबू इस प्रकार से बारात ना आने के चलते गांव में चर्चा का विषय बन गई है और हर कोई इस घटना को दुखद घटना बता रहा है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story