Kanpur Dehat: यमुना का पानी बढ़ने से जीवन हुआ अस्त-व्यस्त, प्रशासन की तरफ से हाई अलर्ट

Kanpur Dehat: कानपुर देहात में यमुना नदी में पानी बढ़ने की वजह से बाढ़ जैसे हालात देखने को मिल रहे है।

Manoj Singh
Published on: 16 Sep 2024 3:47 AM GMT (Updated on: 16 Sep 2024 7:57 AM GMT)
Kanpur Dehat: यमुना का पानी बढ़ने से जीवन हुआ अस्त-व्यस्त, प्रशासन की तरफ से हाई अलर्ट
X

Kanpur Dehat: कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र में बाढ़ के भयानक मंजर देखने को मिला। जिसकी वजह से यमुना तटवर्ती मे बसे गांव में रह रहे लोगों की सांसे थमने लगी। लोगों का आवागमन ठप हो गया। बाढ़ की चपेट में दर्जनों गांव जैसे क्यूंट्ररा बांगर, नया पुरवा, पथार, नगीना बांगर,मूसरिया ,चपरघटा, पढ़ाव प्रभावित होने से आम जनमानस के साथ-साथ पशु भी परेशान हो गए। पूरे माहौल को देखते हुए शासन प्रशासन के द्वारा हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने का काम किया जा रहा है। साथ ही लोगों को हर संभव मदद देने की कोशिश की जा रही है।

जिला अधिकारी कर रहे दौरा

मूसानगर मुगल रोड से बुंदेलखंड मां की पुल से कुरारा होते हुए जाने वाले मार्ग पर बाढ़ के जल भराव से आवागमन ठप हो गया है। शासन की तरफ से नौकायें चलाने पर रोक लगा दी गई है। लोगों को एक जगह से दूसरे जगह जाने के लिए प्राइवेट साधनो का सहारा लेना पड़ रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सारे साधन उपलब्ध कराये जायेंगे। जो गाँव बाढ़ से प्रभावित है वहां बिजली ठप हो गई है। जिले के प्रशासन अधिकारी लगातार बाढ़ का मुयाअना लेने बाढ़ क्षेत्र में जा रहे है।

पांचवी बार यमुना नदी में आया तूफान

ये पांचवी बार हुआ है कि जिले में यमुना नदी में भरी उफान आया हो। इस उफान से पथार, मुसरिया, पड़ाव, कुंभापुर, नगीना, नयापुरवा, भुंडा व चपरघटा आदि इलाके टापू बन गए है। इस जगहों पर पानी इतना ज्यादा बढ़ गया है कि लोगों को आने जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। इन इलाकों में बाढ़ की वजह से फसले भी पूरी तरह ख़राब हो गई है। साथ ही बिजली की भी काफी ज्यादा दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। क्योंकि बाढ़ की वजह से इलाके में बिजली भी पूरी तरह से बहाल है।

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story