TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Kanpur Dehat: गद्दा फैक्टरी में लगी भीषण आग, दो मजदूरों की जलकर मौत, 7 झुलसे

Kanpur Dehat: कानपुर देहात में फोम के गद्दे बनाने वाली फैक्ट्री में आज अचानक से आग लग गई।

Anup Pandey
Published on: 21 Sep 2024 7:45 AM GMT (Updated on: 21 Sep 2024 10:07 AM GMT)
kanpur dehat
X

कानपुर देहात में गद्दा फैक्टरी में लगी भीषण आग 

Kanpur Dehat: कानपुर देहात के रनिया क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में एक गत्ता फैक्ट्री है। जहां आज सुबह आग लग गई। आग धीरे धीरे विकराल हो गई। वहीं फैक्ट्री में काम कर रहें कर्मचारी आग में फंस गए। जिससे आधा दर्जन कर्मचारी आग में झुलस गए। आग की सूचना पुलिस और फैक्ट्री मालिक को दी गई। सूचना होते फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। जिसके बाद आधा दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भेजी गई। फायर ब्रिगेट की टीम फिलहाल आग बुझाने में लगी है।

कैसे हुआ हादसा

स्वरूप नगर निवासी अजय अग्रवाल और विकास अग्रवाल की रनिया क्षेत्र में पाली कैप के नाम से गद्दा फैक्ट्री है। फैक्ट्री के गार्ड धर्मेद्र कुमार ने बताया कि दोनो शिफ्टों में कुल 30 वर्कर काम करते थे। अभी तक एक शिफ्ट में 15 मजदूर काम करते थे। शुक्रवार से दूसरी शिफ्ट शुरू हुई थी। जिसमे 10 मजदूर काम कर रहे थे। अब तक की मिली जानकारी के मुताबिक बीड़ी पीने से आग लगी है।


घायलों को अस्पताल किया गया रेफर

आग में फंसे कर्मचारियों को किसी तरह बाहर निकाला गया। जिसमें आधा दर्जन कर्मचारी आग में झुलस गए। सूचना होते ही घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां अधिक झुलसे दो कर्मचारियों को हैलट रिफर किया गया। जिनका इलाज चल रहा हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस राहत कार्य में जुटी हुई है। वहीं घायल के परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए है। फैक्ट्री में लगे आग की वजह से सात मजदूर बुरी तरह झुलस गए औऱ दो की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। आग के दौरान गैस सिलेंडरों में धमाके से आसपास के इलाकों में लोग सहम गए।

सुबह आठ बजे फैक्ट्री में लगी आज

आज कानपुर देहात के गद्दा फैक्ट्री में आग सुबह 8 बजे लगी। आग लगने से इसमें 6 लोग सुमित पुत्र रामशंकर, विशाल पुत्र छुट्टन, सुरेंद्र पुत्र श्यामलाल, रोहित पुत्र श्यामलाल, शिवम पुत्र रामशंवन, रवि पुत्र कमलेश निवासी झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां 3 लोगों की हालत गंभीर देखते हुए अकबरपुर भेज दिया गया।

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story