×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Kanpur Dehat News : कानपुर देहात में दो पक्षों के बीच विवाद, चली गोलियां, सात घायल

Kanpur Dehat News : उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद में गोलियां चल गईं है, जिसमें सात लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि चाऊमिन खाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था।

Rajnish Verma
Written By Rajnish VermaReport Manoj Singh
Published on: 23 May 2024 3:01 PM GMT (Updated on: 24 May 2024 3:15 AM GMT)
X

Kanpur Dehat News : उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात रानिया थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद में गोलियां चल गईं है, जिसमें सात लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि चाऊमिन खाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गई है। इसके साथ लाठी-डंडे भी जमकर चले। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, कानपुर देहात के फतेहपुर रोशनाई गांव के दबंगों ने रानिया कस्बे के आर्य नगर फर्स्ट मोहल्ले के रहने वालों लोगों पर किया हमला। बताया जा रहा है दोनों पक्षों के बीच एक दिन पहले चाउमिन खाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था।


घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

दबंगो ने लग्जरी कारों से मोहल्ले में घुसकर कई राउंड फायरिंग की है। इसके साथ ही पत्थरबाजी और बम फेंके गए, जिससे आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोर्चे को संभाल लिया है। गांव में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस को देखने के बाद दबंग मौके से फरार हो गए हैं। वहीं, पुलिस ने घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडे ने बताया कि बुधवार को रनिया थाना क्षेत्र के कस्बा रनिया स्थित दो पक्षों में पानी के बतासे खाने को लेकर कहासुनी के बाद विवाद हो गया था। इसके बाद एक पक्ष के द्वारा थाने में प्रार्थना पत्र देकर दूसरे पक्ष के प्रति कार्यवाही कराई गई थी, जिसमें पुलिस के द्वारा एक पक्ष के प्रति अभियुक्त पंजीकृत कर लिया गया था, जिससे आहत होकर दूसरे पक्ष के द्वारा लाठी डंडा के साथ प्रथम पक्ष के ऊपर हमला किया गया और खुली दुकान को जबरन बंद करने का प्रयास किया गया था। जिसमें प्रथम पक्ष के एक व्यक्ति के द्वारा अपने निजी असलहे से बचाव के लिए हवाई फायरिंग की गई थी। दोनों तरफ से 7 से 8 लोग मामूली रूप से घायल हुए थे। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है और 4 से 5 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story