TRENDING TAGS :
kanpur News: साइबर ठगों का डिजिटल जाल: प्राइवेट कर्मचारी से 8.25 लाख की ठगी"
kanpur News: ईडब्ल्यूएस बर्रा 5 निवासी पीड़ित संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि जालसाजों ने स्काई एप पर कॉल कर खुद को सीबीआई अधिकारी बताया और कहा कि उनकी आईडी, मोबाइल और बैंक खाता नंबर दिल्ली में अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं।
साइबर ठगों का डिजिटल जाल: प्राइवेट कर्मचारी से 8.25 लाख की ठगी" (photo: social media )
Kanpur News: ऑनलाइन साइट पर खरीदारी करने के बाद एक निजी कर्मचारी साइबर जालसाजों के जाल में फंस गया। महज एक घंटे के अंदर साइबर जालसाजों ने उसे फोन कर डिजिटल अरेस्ट का लालच दिया और 8.25 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और साइबर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ईडब्ल्यूएस बर्रा 5 निवासी पीड़ित संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि जालसाजों ने स्काई एप पर कॉल कर खुद को सीबीआई अधिकारी बताया और कहा कि उनकी आईडी, मोबाइल और बैंक खाता नंबर दिल्ली में अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं। इनमें मानव तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और ड्रग सप्लाई जैसे अपराध शामिल हैं। संतोष के मुताबिक जालसाजों ने उन्हें वित्त मंत्रालय द्वारा खातों के सत्यापन का झांसा दिया और उनके दो खातों में जमा 8.25 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। साथ ही कहा कि खातों के सत्यापन के बाद पैसे वापस कर दिए जाएंगे, लेकिन ठगी के बाद पैसे वापस नहीं किए गए।
संतोष के दो खातों में से एक खाता सतानी रमेश के नाम पर था, जो राजकोट के एसबीआई की भक्ति नगर शाखा से संचालित हो रहा था। दूसरा खाता रॉयल क्रिएशन के नाम पर था, जो सूरत के यस बैंक की हीराबाग शाखा से संचालित हो रहा था। मामला प्रकाश में आते ही साइबर क्राइम प्रभारी ने मामले की जांच शुरू कर दी और कहा कि जालसाजों को जल्द ही पकड़कर बेनकाब कर दिया जाएगा।