×

Kanpur Accident: कानपुर में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार, 6 लोगों की मौत

Kanpur Accident: कानपुर देहात में एक कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, इस हादसे में दो बच्चे घायल बताए जा रहे हैं।

Jugul Kishor
Published on: 5 Feb 2024 1:59 AM GMT (Updated on: 5 Feb 2024 2:13 AM GMT)
Kanpur Accident
X

Kanpur Accident (Social Media)

Kanpur Accident: यूपी के कानपुर देहात में आज यानि सोमवार (5 फरवरी) सुबह -सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया, यहां एक कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, दो बच्चे घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने जेसीबी की मदद से कार को बाहर निकलवाया, साथ ही घायल बच्चों को इलाज के लिए कानपुर भेजा गया। जहां घायल बच्चों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

शादी समारोह से वापस लौट रहे थे कार सवार

पुलिस के मुताबिक ये दर्दनाक सड़क हादसा कानपुर देहात के सिकन्दरा-संदलपुर मार्ग में जगन्नाथपुर गांव के पास हुआ। कार में सवार सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसके बाद ये लोग इटावा के फूक गांव से तिलक समारोह से वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि स्विफ्ट कार जैसे ही जगन्नाथपुर पहुंची, अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पुलिस की एक टीम के साथ अधिकारी पहुंचे। घटनास्थल पर जेसीबी बुलाई गई। जेसीबी की मदद से कार को बाहर निकाला गया। कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां 6 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दो बच्चे जिनकी हालत गंभीर थी, उन्हें इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया। पुलिस ने बताया कि कार में सवार लोग डेरापुर के मुर्रा गांव और शिवराजपुर गांव के रहने वाले थे।

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान कार चालक विकास, खुश्बू , गोलू , प्रतीक, संजय और प्राची के रूप में हुई है। वहीं घायलों में वैष्णवी और विराट शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार में फंसे लोग कराह रहे थे। वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके शरीर से खून निकल रहा था। वहीं कुछ लोग बेसुध हाल में थे। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि हादसे की सूचना मृतकों के घरवालों को भेज दी गई है। वह भी कानपुर पहुंच रहे हैं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story