TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Kanpur News: प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने लगाया पेड़, सदस्यता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश

Kanpur News: अभियान के तहत आज विधान परिषद सदस्य व भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता के द्वारा कानपुर देहात का भ्रमण किया गया।

Manoj Singh
Published on: 22 Sep 2024 7:39 AM GMT
Kanpur News
X

पेड़ लगाते लोग (Pic: Newstrack)

Kanpur News: कानपुर देहात के सिकंदरा के दौरे पर आए विधान परिषद सदस्य और प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने सिकंदरा कस्बे में एक पेड़ मां के नाम लगाकर जन-जन तक भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम चलाया। सदस्यता अभियान के साथ-साथ लोगों को भाजपा की नीतियों के बारे में भी बताया गया। सिकंदरा कस्बा स्थित रैन बसेरा में पार्टी के पदाधिकारी के साथ बैठक भी की गई। भाजपा की जन-जन तक नीतियों को पहुंचाने के लिए और मोदी के परिवार को बढ़ाने के लिए भाजपा द्वारा बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।

महामंत्री ने लगाया पेड़

अभियान के तहत आज विधान परिषद सदस्य व भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता के द्वारा कानपुर देहात का भ्रमण किया गया। जिसके चलते उन्होंने सिकंदरा कस्बे में पार्टी के अध्यक्ष सीमा पाल के साथ मिलकर एक पेड़ मां के नाम लगाया और उसके बाद नगर अध्यक्ष सीमा पाल के साथ नगर के जन-जन व्यक्तियों तक जाकर सदस्यता अभियान भी चलाया। अनूप गुप्ता लोगों से जनसंपर्क कर नगर वासियों को भाजपा की नीतियों के बारे में भी अवगत कराया। साथ ही अनूप गुप्ता के द्वारा बताया गया कि देश में नरेंद्र मोदी प्रदेश में योगी आदित्यनाथ डबल इंजन की सरकार लोगों का विकास की प्राथमिकता लेकर काम कर रही है।

यह लोग रहे मौजूद

प्रदेश से लेकर देश के अंतिम छोर पर रहने वाले व्यक्ति से संपर्क कर रही है और उसे लाभ दिया जा रहा है। इस सदस्यता अभियान में अनूप गुप्ता के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा पाल, प्रतिनिधि पंकज पाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र पाल, रामजी शुक्ला, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष परवेश कटियार, अतुल मिश्रा, नितेश मिश्रा, राघवेंद्र तिवारी, सभासद रविश नकवी, सभासद विशाल दिवाकर, मेहाराज अंसारी, राजू अली, रईस अहमद, नीरज सविता, पवन कुमार आदि भाजपा के सक्रिय नेता मौजूद रहे।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story