Kanpur news: दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर रिंद नदी में डूबा, तलाश जारी

Kanpur News: शिव श्याम रविवार सुबह दोस्तों के साथ बिधनू थानाक्षेत्र अंतर्गत खड़ेसर चौकी के अरखैया गॉव के पास से निकली रिंद नदी में नहाने आया था इसी दौरान वो गहराई में जाकर डूबने लगा।

Anup Pandey
Published on: 14 July 2024 10:10 AM GMT
Kanpur News
X

Kanpur News

Kanpur News: कानपुर जिले के बिधनू थानाक्षेत्र अंतर्गत दोस्तों के साथ नहाने आया किशोर रिंद नदी में डूब गया। वहीं साथ नहाने आए दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया। लेकिन किशोर गहराई में जाकर लापता हो गया। दोस्तों ने शोर मचाया तो आस पास के ग्रामीण आ गए। जहां ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस गोताखोर की सहायता से नदी में किशोर की तलाश में जुटी हुई है।

दोस्तों के साथ गया किशोर डूबा

ग्राम रुरवा थाना गजनेर निवासी 16 वर्षीय किशोर शिवश्याम पुत्र स्व अरुण पाल घर में छोटी सी परचून की दुकान खोले हुए है वहीं शिव श्याम के दो बड़े भाई प्रदुमन व रवी बाहर नौकरी करते है और घर पर माँ सुशीला शिवश्याम के साथ रहती है। ग्रामीणों के अनुसार शिव श्याम रविवार सुबह दोस्तों के साथ बिधनू थानाक्षेत्र अंतर्गत खड़ेसर चौकी के अरखैया गॉव के पास से निकली रिंद नदी में बने बांध के पास नहाने आया था इसी दौरान वो गहराई में जाकर डूबने लगा। जहां साथ नहाने आए दोस्तों नें उसे बचाने का प्रयास किया। गहराई होने के कारण दोस्त असफल रहे और किशोर देखते ही देखते नदी में डूब गया।

बच्चें के लापता होने पर मां हुई बेहोश

दोस्त को डूबा देख शोर मचाया तो आस पास टहल रहे ग्रामीण मौके पर आ गए। जहां ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस द्वारा गोताखोरों की टीम को बुलाते हुए नदी में किशोर की तलाश की जा रही है वहीं घटना के बाद किशोर के घर कोहराम मचा हुआ है। मां को सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची। और रो रो कर बुरा हाल था।

पहले भी डूब चुके हैं किशोर

बिना बताएं घर से निकले किशोर और युवक गंगा नदी और अपने आस पास के क्षेत्र से निकली नदियों में नहाने के दौरान डूबकर मौत हो चुकी हैं। अभी हाल में ही पनकी थाना क्षेत्र राम गंगा नहर में चार किशोर मैच खेलने के बहाने नहर नहाने आ गए। जिसमें दो की मौत हो गई थी। दोनों किशोर अपने घर के इकलौते पुत्र थे। दोनों घरों में घटना के बाद कोहराम मच गया था।थाना प्रभारी ने बताया कि थाना बिधनू क्षेत्रान्तर्गत रिन्द नदी में युवक डूब गया है।खोजने का प्रयास किया जा रहा है।आज शिव श्याम पाल पुत्र श्री अरुण कुमार निवासी ग्राम ररुआ उम्र करीब 18 वर्ष अपने कुछ साथियों के साथ थाना बिधनू रिंद नदी में नहाने आए थे।जिसमें शिव श्याम नदी में डूब गया है। जिसे गोताखोर व अन्य उचित साधनों की सहायता से नदी में खोजने का प्रयास किया जा रहा है।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story