Kanpur Dehat News: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Kanpur Dehat News: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक से जा रहे दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

Manoj Singh
Published on: 11 July 2024 11:03 AM GMT
Kanpur Dehat News
X

Symbolic Image (Pic: Social Media)

Kanpur Dehat News: कानपुर देहात के नेशनल हाईवे पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक से जा रहे दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

एक युवक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर

कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे मानपुर में एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार थाना सिकंदरा क्षेत्र के साखिन बुजुर्ग निवासी उवैस पुत्र नसीम खान उम्र 22 वर्ष व बाइक पर बैठे उसके साथी रोहित पुत्र बाबू सिंह यादव निवासी महमूदपुर निवासी को मानपुर गांव स्थित नेशनल हाईवे पर जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर भीषण थी कि घटना स्थल पर उवैस की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक पर बैठा उसका साथी रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया।

वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

मौके पर मौजूद लोगों द्वारा तत्काल घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गई और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा पहुंचाया। मौजूद चिकित्सकों ने पुरोहित की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अकबरपुर रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी महेश कुमार के द्वारा बताया गया कि मृतक के शव का पंचनामा किया जा रहा है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। प्रार्थना पत्र मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story