Kanpur News: बेड पर मिला महिला का शव,ससुरालीजन थे फरार, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Kanpur News: मृतका के चाचा ने बताया बीती रात को खाना बनाने और बर्तन धोने को लेकर पति-पत्नी के बीच में विवाद हुआ था। मृतका के परिजनों का आरोप है कि आनंद यादव ने उनकी पुत्री की हत्या की है।

Manoj Singh
Published on: 27 Oct 2024 10:47 AM GMT
Kanpur News ( Pic- News Track)
X

Kanpur News ( Pic- News Track)

Kanpur News: जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के बंशी निवादा गांव में घर में बेड पर पड़ी थी महिला की लाश, ससुराल वाले मृतका की बेटी को लेकर थे फरार। ग्रामीणों ने इसकी सूचना रसूलाबाद कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर नायब तहसीलदार व रसूलाबाद कोतवाल पुलिस बल के साथ पहुंचे। घटना की जानकारी फॉरेंसिक टीम को देने के बाद पुलिस जाच पड़ताल में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक पति पत्नी में विवाद रहता था। मायके वालों ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका रूबी यादव 33 की शादी 6 वर्ष पहले बंशी निवादा गांव के आनंद यादव के साथ हुई थी। पति-पत्नी के बीच में आए दिन विवाद होता रहता था। मृतका के चाचा ने बताया बीती रात को खाना बनाने और बर्तन धोने को लेकर पति-पत्नी के बीच में विवाद हुआ था। मृतका के परिजनों का आरोप है कि आनंद यादव ने उनकी पुत्री की हत्या की है। घटना के बाद ससुरालीजन मृतका की चार वर्षीय पुत्री को लेकर मौके फरार हो गए है।

घटना की सूचना पर पहुंची रसूलाबाद कोतवाल नायब तहसीलदार अभिनव चतुर्वेदी ने जांच पड़ताल शुरू की। इस दौरान मृतका के परिवारजन आरोपियों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग करने लगे। पुलिस ने मृतका के परिजनों कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर परिजनों को शांत कराकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की।

रसूलाबाद कोतवाल ने जानकारी देते हुए बताया मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story