×

Kanpur Famous Branded Clothes Market: कानपुर की इन बाजारों में सबसे सस्ते ब्रांडेड कपड़े, स्टाइलिश और डिजायनर

Cheap Branded Clothes in Kanpur: इन बाजारों में आप सुंदर और डिजाइनर कपड़े मिल जाएंगें। वो भी कम पैसे में।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 29 Jan 2023 8:37 AM GMT (Updated on: 29 Jan 2023 8:42 AM GMT)
Kanpur Market
X

Kanpur Market (सोशल मीडिया)

Cheap Branded Clothes in Kanpur: कानपुर अपने आप में कई खूबियां समेटे हुए है। ये खूबियां इसके उद्योग से लेकर शहर में घूमने वाली जगहों, खाने पीने की चीजें, चमड़े के मिलने वाले सस्ते सामान और कपड़ा बाजारों की कई विस्तृत श्रृंखला है। एक समय था जब कानपुर की लाल इमली, एल्गिन, स्वदेशी काटन, एनटीसी जैसे मिलों से बने कपड़ों की मांग देश दुनिया में खूब होती थी। हालांकि समय बदले ही मांग में कमी आई हो, लेकिन धाक आज ही वैसी ही बरकरार है। भले इनमें अधिकांश मिले या बंद हो गई हों या फिर कपड़ों का निर्माण पहले की तुलना में कर दिया हो, लेकिन आज भी कानपुरिया और प्रदेश वासी अगर इन मिलों से बने कपड़े मिल जाएं तो सबसे पहले उसे खरीदेंगे।

कपड़ा खरीदनें के लिए लोगों को उमड़ता हुजूम

यह मिल भले ही बंद हो गई हैं या फिर कपडे नहीं बना रहे हों, लेकिन कानपुर की बाजारों में आज इन मिलों के नाम बने कपड़े बिकते हुए दिखाई दे जाते हैं। इन कपड़ों की विशेषता यह होती थी कि इनकी गुणवत्ता अच्छी और दाम कम होते थे। कानपुर में आज भी लोगों की बीच कपड़ों की मांग कम नहीं हुई है। शहर में कुछ ऐसी बाजारें हैं, यहां पर आप सुंदर और डिजाइनर कपड़े खरीद सकते हैं। वो भी सस्ते दामों में। इन मार्केटों में हर सीजन के कपड़े मिले दिखाई दे जाएंगे और लोगों हर दिन कपड़ा खरीदने के लिए हुजूम उमड़ता है। कानपुर की इन बातों में कपड़े थोक व फुटकर खरीदे जा सकते हैं।

जानिए सस्ती बाजारों के स्थान

तो आईये आज आपको जानकारी देते हैं कि कानपुर के सस्ते कपड़ा बाजारों की। जहां पर कपड़ा थोक व फुटकर खरीदा जा सकता है, वो भी कम दामों। और यह भी जानिए कि ये बाजारें कानपुर के किस क्षेत्र में स्थित हैं।

घुमनी बाजार

कानपुर का धुमनी बाजार छोटी छोटी गालियों बसा बाजार है। काहूकोठी की तंग गलियां स्थित धुमनी बाजार की खास बात यह है कि इसके आस पास कई बड़े बाजार मौजूद हैं। इस बाजार की खासियत यहां पर थोक व फुटकर कपड़े खरीद सकते हैं। यहां पर एक मीटर कपड़ा फुटकर में 200 रुपये पर मिल जाएगा तो वहीं थोक यह कीमत 100 रुपये हो जाती है। इस बाजार से चाहें तो गोटा, लेस, जींस, टी-शर्ट, शर्ट पैंट जिसका उपयोग महिलाएं और पुरुष दोनों करते हैं, वह थोक में खरीद सकते हैं। यहां पर साड़ियां भी थोक में खरीदी जा सकती हैं। इसके अलावा ब्‍लाउज, कुर्ते, नाइटी, टॉवल, बेडशीट और पर्दे के भी थोक में खरीदे जा सकते हैं। बाजार में सुबह से लेकर रात 12 बजे तक लोग खरीदारी करते हुए दिख जाएंगे।

परेड के आस पास इलाकों का बाजार

परेड को कानपुर का सेंटर कहा जाता है। यहां पर कई बड़ी बड़ी कंपनियों के कपड़ा आउटलेट्स मौजूद हैं। यहीं पर पीपीएन मार्केट है, यहां पर कानपुर का सबसे बड़ा टेलर सरदार टेलर का शोरूम स्थित है। सरदार लेटर पुरुष के परिधान सीलने के लिए पूरे कानपुर में प्रसिद्ध है। लोग शादी ब्याह के अधिकांश कपड़े यहीं से खरीदते हैं। वहीं, परेड के आस पास सस्ते कपड़ों की भी काफी बाजार मौजूद है। यहां पर थोक व फुटकर में हर सीजन में उपयोग किये जाने वाले कपड़े आपको मिल जाएंगे। यहां पर 10 रुपये से लेकर 1 हजार रुपये तक कपड़े मिलते हैं। कपड़ों की क्वालिटी पर कीमत तय होती है।

कर्नलगंज जनरलगंज और बेकनगंज बाजार

इसके अलावा कानपुर में कर्नलगंज स्थित गम्मू खां का हाता, नीची सड़क कर्नलगंज में सलवार सूट, पैंट-शर्ट सबसे अधिक बिकता है, जो कि थोक व फुटकर में खरीद सकते हैं। जनरलगंज साड़ी-ब्लाउज का कपड़ा ज्यादा बिकता है। यहां पर भी तौलकर कपड़ा ले सकते हैं। बेकनगंज बाजार में हर सीजन में उपयोग किये जाने वाले कपड़े सस्ते दामों में मिल जाएंगे।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story