×

Bikru kand: पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर बोले-खुशी दुबे को न्याय दिलाने के लिए करेंगे हर संभव प्रयास

Bikru kand: अमिताभ ठाकुर ने खुशी दुबे से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से बातचीत की।

Avanish Kumar
Published on: 13 Feb 2023 2:20 AM GMT
Amitabh Thakur Panki
X

अमिताभ ठाकुर पनकी (फोटो: सोशल मीडिया ) 

Bikru kand: कानपुर का बहुचर्चित बिकरू कांड की आरोपित खुशी दुबे से मिलने पूर्व आईपीएस/अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर पनकी के रतनपुर स्थित घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने खुशी दुबे से घटना वाली रात से लेकर जेल से बाहर आने तक की पूरी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने खुशी दुबे को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास व मदद करने की बात कही है।

डर जाती है खुशी

पूर्व आईपीएस/अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने खुशी दुबे से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करी।उन्होंने कहा कि अधिकार सेना की ओर से खुशी दुबे को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। अमिताभ ठाकुर ने कहा कि घटना की रात से लेकर 6 जुलाई तक के बारे में खुशी से पूछने पर वह डर जाती है। इससे साफ प्रतीत होता है कि उसे बुरी तरीके से प्रताड़ित किया गया है।

गैर कानूनी तरीके से रखा हिरासत में

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि खुशी दुबे से मुलाकात करने के बाद एक बात तो प्रतीत होता है कि पुलिस ने गैरकानूनी तरीके से खुशी को हिरासत में रखा।जो पुलिस की शुरुआती कार्रवाई पर ही सवाल खड़े करता हैं। अमिताभ ठाकुर ने बताया कि नूतन ठाकुर ने खुशी दुबे से अकेले में बातचीत कर उसकी आपबीती जानी है। और केस के बारे में भी जानकारी ली है। पार्टी हर तरीके से खुशी व उसके परिवार के साथ खड़ी है।

मालूम हो कि बीते दिनों खुशी दुबे को सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त जमानत दी है। कड़ी सुरक्षा निगरानी में रहती है। इसके साथ ही हर सप्ताह खुशी को थाने में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने भी जाना पड़ता है। खुशी करीब 30 महीने बाद जेल रिहा हुई हैं। खुशी, विकास दुबे के गुर्गे अमर दुबे की पत्नी थी। पुलिस का कहना है कि घटना में खुशी दुबे ने भी साथ दिया है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story