अनियंत्रित कार ने दस महिलाओं को मारी टक्कर, आठ की मौत, दो घायल

sujeetkumar
Published on: 9 Feb 2017 1:10 PM GMT
अनियंत्रित कार ने दस महिलाओं को मारी टक्कर, आठ की मौत, दो घायल
X

झांसी: बुंदेलखण्ड में झांसी के मोंठ थाना क्षेत्र में झांसी- कानपुर हाईवे पर अनियंत्रित कार ने दस महिलाओं को टक्कर मार दी। जिससे आठ महिलाओं की मौत हो गई जबकि अन्य महिलाएं घायल बताई जा रही है। सभी महिलाएं ओरछा मंदिर के दर्शन के लिए जा रही थीं। आक्रोशित ग्रामीणों ने झांसी-कानपुर हाईवे पर जाम लगा दिया।

कैसे हुआ हादसा?

झांसी के मोंठ थाना क्षेत्र में अमरा पेट्रोल पंप के पास कानपुर से झांसी की ओर आ रही जायलो कार ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चल रही 8 से 10 महिलाओं को टक्कर मार दी। जिसमें 8 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई महिलाएं घायल बताई जा रही है।

यह देख स्थानीय लोगों ने जायलो कार को पकड़ लिया। इसके बाद चालक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतक महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां घायलों ने अपना नाम शशि यादव और कुशमा बताया है। सभी महिलाएं अपने बच्चों समेत ओरछा मंदिर दर्शन के लिए जा रही थी।

ये हैं मृतक महिलाएं

पुलिस के अनुसार मृतक महिलाओं के नाम भूरी उर्फ शकुन्तला, सुमन, अर्चना यादव, शशि यादव, गायत्री बताए गए हैं। अन्य मृतक महिलाओं की शिनाख्त कराई जा रही है।

sujeetkumar

sujeetkumar

Next Story