×

Karoli Baba: कौन हैं कानपुर के बाबा करौली, डॉक्टरी में फेल होने के बाद बनाई करोड़ों की संपत्ति

Karoli Baba: नोएडा के एक डॉक्टर ने उनके खिलाफ मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराया है। आज आपको बताते हैं कौन हैं ये करौली सरकार के बाबा और तंत्र मंत्र से कैसे करते हैं इलाज। दरअसल इस बाबा का नाम संतोष सिंह भदौरिया उर्फ करौली बाबा है।

Hariom Dwivedi
Published on: 22 March 2023 5:11 PM GMT
Karoli Baba: कौन हैं कानपुर के बाबा करौली, डॉक्टरी में फेल होने के बाद बनाई करोड़ों की संपत्ति
X
Fiel Photo of karoli baba (Pic: Social Media)

Karoli Baba: कुछ दिन पहले बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेद्रं शास्त्री चर्चा में बने थे, तो अब उत्तर प्रदेश के कानपुर के करौली बाबा विवादों छाए हुए हैं। नोएडा के एक डॉक्टर ने उनके खिलाफ मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराया है। आज आपको बताते हैं कौन हैं ये करौली सरकार के बाबा और तंत्र मंत्र से कैसे करते हैं इलाज। दरअसल इस बाबा का नाम संतोष सिंह भदौरिया उर्फ करौली बाबा है। इनके चमत्कार को जब एक डॉक्टर ने मनाने से इंकार किया, तो उन्होंने अपने सेवकों से उसकी पिटाई करा दी। दूसरी ओर बाबा का कहना है कि उनके खिलाफ लगाए गए सारे आरोप निराधार हैं। यह व्यक्ति सुनियोजित योजना के तहत उनके पास भेजा गया था। ऐसा दवा माफियाओं के द्वारा किया गया है।

कानपुर के करौली गांव में संतोष सिंह भदौरिया उर्फ करौली बाबा का करोड़ों रुपये का साम्राज्य आपको देखने को मिल जाएगा। एक तरफ जहां शहरी कस्बों में एटीएम ढूंढने से मिलते हैं, तो दूसरी ओर कानपुर मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर बसे इस गांव में करौली बाबा के आश्रम में आपको एटीएम की कतार देखने को मिल जाएंगे। 14 एकड़ की एरिया में फैला यह आश्रम लोगों की भीड़ से भरा हुआ दिखेगा। देश-विदेश से भी रोजाना बाबा के आश्रम में हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

आश्रम का निर्धारित है रेट

आश्रम में आपको हर तरह की सुविधाएं मिलेंगी। आपको यहां पर हर एक चीज का टोकन लेना होगा। बाबा से मुलाकत और यज्ञ हवन तक के लिए रसीद कटवानी पड़ती हैं। यहां आने वाले लोगों को सबसे पहले 100 रुपये की शुल्क देनी होती है। इसके बाद अलग-अलग रेट निर्धारित है। हवन का खर्चा पांच हजार से एक लाख रुपये तक का है। सभी वस्तुएं आपको यही आश्रम में मिलेंगे।

तंत्र-मंत्र से इलाज करते हैं बाबा

करौली बाबा उर्फ संतोष सिंह भदौरिया ने दावा किया कि वह शिव शक्ति और तंत्र मंत्र से लोगों का उपचार करते हैं। आश्रम में आए लोगों को इलाज कर उन्हें पूरी तरीके से ठीक करते हैं। साध्य रोग हो या असाध्य रोग उनके पास सबका इलाज है। बाबा पर लगे आरोपों का कहना है कि सनातन धर्म और उनको बदनाम करने की साजिश चल रही है। यह दवा माफियाओं और सनातन विरोधियों का काम है। उन्होंने कहा कि कई देशों ने उनको अपने यहा दरवार लगाने का ऑफर दिया है।

नेता से बाबा बने संतोष

संतोष सिंह पहले आयुर्वेद डॉक्टर थे फिर उसके बाद किसान नेता बने। इसके बाद उन्होंने करौली में थोड़ी जमीन खरीदी। सबसे पहले उन्होंने शनि भगवान का मंदिर बनवाया। फिर इसके बाद उन्होंने थोड़ी और जमीन लेकर आश्रम बनाया। प्रारम्भ में वह आयुर्वेदिक डॉक्टर बनकर लोगों का इलाज करते थे,लेकिन धीरे-धीरे समय बीतेन के बाद वह तंत्र मंत्र से लोगों को इलाज करने का दावा करने लगे।

Hariom Dwivedi

Hariom Dwivedi

Next Story