VIDEO : खराब कानून-व्यवस्था पर बोले डॉ. जोशी- प्रशासन को घुन लग गया है

By
Published on: 5 July 2016 12:59 PM GMT
VIDEO : खराब कानून-व्यवस्था पर बोले डॉ. जोशी- प्रशासन को घुन लग गया है
X

कानपुर: कानपुर से बीजेपी सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने पहली बार कैराना और जवाहरबाग की घटनाओं पर अपनी जुबान खोली है। जोशी ने कहा, 'प्रदेश सरकार का कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं रहा। इसके विरोध में 7 जुलाई से 15 जुलाई तक पूरे प्रदेश में थाना स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।' डॉ. जोशी ने राज्य पुलिस के नैतिक आचरण पर भी उंगली उठाई।

गौरतलब है कि मुरली मनोहर जोशी सर्राफा व्यापारी के घर मिलने पहुंचे थे। बीते 2 जुलाई को इस सर्राफा व्यापारी के घर बड़ी डकैती पड़ी थी।

राज्य में अपराधियों का हौसला बढ़ा

डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने ख़राब कानून व्यवस्था के मुद्दे पर राज्य की अखिलेश सरकार को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा, 'मथुरा के जवाहरबाग में आपने देखा, किस तरह से हजारों लोग सार्वजानिक संपत्ति को अपनी जागीर बनाकर सरकार विरोधी काम कर रहे थे। उनके पास अत्याधुनिक हथियार और ग्रेनेड थे। इससे जाहिर है कि आसामाजिक तत्वों और अपराधियों का हौसला कितना बढ़ा हुआ है। वे इस तरह कब्ज़ा कर अपना राज्य भी बना सकते हैं।

पीड़ित परिवार से मिलते डॉ. मुरली मनोहर जोशी पीड़ित परिवार से मिलते डॉ. मुरली मनोहर जोशी

कैराना मुद्दे पर भी बोले

वहीं कैराना मामले पर बोलते हुए सांसद ने कहा, 'कैराना में जो रहा है इससे साबित होता है कि प्रदेश सरकार का इन मामलों पर कोई नियंत्रण नहीं है।' हो भी कैसे, उन्हीं की पार्टी के लोग उन तमाम अपराधियों को संरक्षण देते हैं। सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों पर दबाव डालते हैं कि ऐसे अपराधियों को ना छोड़ा जाए।

राज्य सरकार पर दबाव बनाने की तैयारी

डॉ. जोशी ने कहा, इन घटनाओं को देखते हुए बीजेपी प्रदेश में 7 जुलाई से 15 जुलाई तक प्रदेश के हर थाने पर आंदोलन करने जा रही है। आंदोलन कर सरकार पर दबाव डाला जाएगा। इससे प्रशासन पर दबाव बनेगा।

प्रशासन पर निशाना

डॉ. जोशी ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, पुलिस में नैतिक आचरण नहीं बचा है। उन्होंने कहा, प्रशासन को घुन लग चुका है।

Next Story