Kanpur: DRDO ऑफिस में निकला 10 फुट का अजगर, ऑफिस में मचा हड़कंप

Kanpur News: DRDO ऑफिस में दस फीट का अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। ऑफिस से बाहर निकलने के बाद कर्मचारियों ने वन विभाग को सूचना दी।

Anup Pandey
Published on: 13 Jan 2024 2:09 PM GMT
Kanpur News
X

Kanpur News (Pic:Newstrack)

Kanpur News: श्याम नगर के DRDO ऑफिस में दस फीट का अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। जिसको देख ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारी भागने को मजबूर हो गए। ऑफिस से बाहर निकलने के बाद कर्मचारियों ने वन विभाग को सूचना दी। जिस पर एक संस्था के कर्मचारियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा गया। श्याम नगर स्थित एक DRDO का विभाग बना हुआ है। जहां सुबह से कर्मचारी ऑफिस आ गए थे। वहीं दोपहर होते ही सभी कर्मचारी अपने कार्य में जुटे हुए थे। तभी विभाग में एक दस फीट का अजगर नजर आ गया। जिसको देख एक कर्मचारी की चीख निकल पड़ी। आवाज़ सुन और कर्मचारी वहां आ गए। तो अजगर को देख डर गए।

सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम

किसी तरह ऑफिस से बाहर आ वन विभाग को सूचना दी। कुछ समय बाद वन विभाग के साथ एक संस्था भी पहुंची। जहां काफ़ी प्रयास के बाद उस अजगर को पकड़ एक घने जंगल में छोड़ आए। कर्मचारियों ने बताया कि अजगर की लम्बाई लगभग दस फीट थी। जिसको सुरक्षित छोड़ दिया गया है। किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। इससे पहले भी इस विभाग में अजगर निकला था। जहां वन विभाग के द्वारा अजगर को पकड़ सुरक्षित स्थान छोड़ा गया था।

इससे पहले भी निकल चुका है अजगर

कर्मचारियों का कहना है कि इस विभाग के आस पास जंगली झाड़ियां उगी हुई है। जिसमें जहरीले सांप और अजगर का डेरा बना है। वहीं निरंतर सफाई न होने के कारण पिछले वर्ष भी दो तीन अजगर ऑफिस में आ चुके है। संस्था के अमन शुक्ला ने बताया कि पिछले वर्ष भी दिसंबर माह में अजगर डीआरडीओ ऑफिस में निकला था। जहां काफ़ी प्रयास के बाद अजगर को पकड़ा गया था। जिसकी लंबाई करीब 12 फिट थी। जिसको वन विभाग की मदद से घने जंगलों में छोड़ दिया गया था

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story