Kanpur: विवाद के बाद पति ने लगाई फांसी तो पत्नी ने चाकू से रेता खुद का गला

Kanpur: साढ़ थाना क्षेत्र के रसूलपुर जाजमऊ गांव में विवाद के बाद पति ने फांसी लगा ली। सुबह जानकारी होने पर पत्नी ने खुद का गला चाकू से रेत लिया।

Anup Pandey
Published on: 14 July 2024 5:43 AM GMT
kanpur news
X

कानपुर में पति ने लगाई फांसी तो पत्नी ने चाकू से रेता खुद का गला (न्यूजट्रैक)

Kanpur News: जिले के साढ़ थाना क्षेत्र के रसूलपुर जाजमऊ गांव में विवाद के बाद पति ने फांसी लगा ली। सुबह जानकारी होने पर पत्नी ने खुद का गला चाकू से रेत लिया। जहां पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था, युवक के खुदकुशी करने से घर पर कोहराम मच गया। तो वहीं गम्भीर हालत में महिला को उपचार के लिए हैलट भेजा गया। सूचना होते ही पुलिस मौक़े पर पहुंची।

पति ने लगाई फांसी तो पत्नी ने रेता अपना गला

साढ़ थाना क्षेत्र के रसूलपुर जाजमऊ गांव निवासी इंद्र पाल यादव के बेटे जितेंद्र(25)की शादी गाजीपुर मोहम्मदपुर की रहने वाली अनुपमा से 23 अप्रैल 2024 को हुई थी। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन बेटा बहू सही से रहें है। इसके बाद आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। बीती शाम भी दोनों में कहासुनी हुई थी। देर रात दोनों भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। फिर आज पिता इंद्रपाल यादव घर में लगे कारखाने में काम से गए तो बेटे का शव लटका देख दंग रह गए,और चीख निकल पड़ी। शोर सुन पत्नी सहित परिजन भी आ गए। जहां पति का शव फंदे पर लटका देख पत्नी अनुपमा एक कमरे में गई और चाकू से अपनी गर्दन रेत ली।

अनुपमा को जमीन पर गंभीर अवस्था में पड़ा देख परिजन अस्पताल लेकर भागे। जहां पुलिस कार्यवाही होने की बात डॉक्टरों ने कही,तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस आने बाद अनुपमा को हैलट अस्पताल भेजा गया। वहीं घटना की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी ने फोरेंसिक टीम बुलाकर घटना स्थल पर जांच पड़ताल की। वहीं परिजनों और आस पास के लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसका इलाज हैलट में चल रहा है। तहरीर मिलते ही आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story