TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Kanpur News: जागरुक वोटर की अनोखी मिसाल, पहले किया मतदान फिर भाई का दाह संस्कार

Kanpur News: बड़े भाई का दाह संस्कार करने से पहले बनारसी लाल ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अपने इस कदम से उन्होंने लोगों को मतदान करने के लिए प्ररित किया।

Anup Pandey
Published on: 13 May 2024 9:56 AM GMT
Kanpur News
X

बुजुर्ग मतदाता ने किया वोट। (Pic: Newstrack)

Kanpur News: कानपुर शहर में आज सुबह से ही मतदान जारी है। लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। विकलांग से बुजुर्ग दंपत्ति मतदान करके अपनी जिम्मेदारी का फर्ज अदा कर रहे थे। इस बीच एक बुजुर्ग मतदाता अपने मतदान से समाज को अनोखा संदेश दिया। अकबरपुर लोकसभा के वोटर बनारसी लाल के बड़े भाई का आज मतदान के दिन देहांत हो गया। बड़े भाई का दाह संस्कार करने से पहले बनारसी लाल ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अपने इस कदम से उन्होंने लोगों को मतदान करने के लिए प्ररित किया।

अकबरपुर लोकसभा के हैं वोटर

वृद्ध बनारसी लाल अकबरपुर लोकसभा के वोटर हैं। आज सुबह ज़ब वो वोट डालने के लिए घर से निकले और आधे रास्ते पर पहुंचे ही थे की तभी उनके चचेरे भाई श्री निवास उनके पास पहुंचे और उन्होंने बनारसी लाल के बड़े भाई करुणा शंकर के देहांत की सूचना दी। ये सुनकर उनकी आँखे डबडबा गई। मृत्यु का समाचार सुनकर भी वो वापस नहीं लौटे और वह घर न जाकर मतदान केन्द्र पहुंचें। उन्होंने एक जिम्मेदार मतदाता की तरह सबसे पहले मतदान किया। उसके बाद वो अपने बड़े भाई के अंतिम संस्कार में पहुंचे। बनारसी लाल के मतदान करने के इस कदम को लोगों ने सराहा। लोगों का कहना है कि अगर सभी मतदाता इसी तरह जागरुक हो जाएं तो मतदान प्रतिशत कम न हो।

2022 में मिला था प्रमाण पत्र

मतदान के लिए जागरूक किया जाए तो एक सशक्त राष्ट्र की संकल्पना में कोई संदेह नहीं रह जाता। बनारसी लाल को इससे पहले भी जागरुक मतदाता के रुप में देखा गया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले विधानसभा चुनाव 2022 में उन्होंने आरके मिशन स्थित मतदान केंद्र पर पहुंच कर बूथ में सबसे पहले मतदान किया था। इस पर उन्हें निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों द्वारा 'प्रथम मतदाता' का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया था।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story