×

BJP Foundation Day: 'बीजेपी 2 से 303 सीट का सफ़र तय कर बनी सबसे बड़ी पार्टी'

Kanpur News: इस बार यह भाजपा का 45 वां स्थापना दिवस है, भाजपा कार्यकर्ता मोदी जी के नेतृत्व में 400 पार का इतिहास रचने का संकल्प लेकर संकल्पित हो चुके हैं।

Anup Pandey
Published on: 6 April 2024 8:52 AM GMT
BJP Foundation Day
X

BJP Foundation Day (Newstrack)

Kanpur News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) का 45वां स्थापना दिवस पर क्षेत्रीय कार्यालय नौबस्ता में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने भाजपा का ध्वज फहरा कर पदाधिकारियों के संग एक दूसरे का मुंह मीठा काराकर मनाया। वहीं, एक दूसरे को बीजेपी के 45वें स्थापना दिवस की बधाई दी।

'दो से 303 सीट का सफर तय कर बनी सबसे बड़ी पार्टी'

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि भाजपा अपने महापुरुषों पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेई जी से प्रेरणा लेती है। 2 से 303 सांसदों का सफर पूरा कर भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। पार्टी 6 अप्रैल को अपने स्थापना दिवस पर कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी 20845 बूथों पर कार्यक्रम कर रही है।


6 अप्रैल 1980 को भाजपा की हुई थी स्थापना

स्थापना दिवस पर प्रत्येक बूथ पर झंडा फहराया जा रहा है। बूथ समिति पन्ना प्रमुख की बैठकों के साथ साथ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का सम्मान किया जा रहा है। वहीं, पधाधिकारी भी खुश होकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे है। 6 अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई थी।1984 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जहां मात्र दो सीटें ही जीती थीं। वहीं, 2019 के लोकसभा चुनाव में उसने 303 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

इस बार 400 पार

इस बार यह भाजपा का 45 वां स्थापना दिवस है, भाजपा कार्यकर्ता मोदी जी के नेतृत्व में 400 पार का इतिहास रचने का संकल्प लेकर संकल्पित हो चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी एक दल नहीं, एक विचार है, जिसका ध्येय राष्ट्र निर्माण है, जन कल्याण है। वहीं, अध्यक्ष ने आज फिर एक नया नारा दिया भारत माता की आरती भारतीय जनता पार्टी।

भाजपा मुख्यालय पर स्थापना दिवस समारोह में क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी, अनीता गुप्ता, अनूप अवस्थी, पवन प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह, अनिल दीक्षित, अशोक मिश्रा, दीप अवस्थी, फैजल सिद्दीकी, आलोक शुक्ला, अमित परिहार, दिनेश मौर्य, ऋषभ शुक्ला, नारायण भदौरिया, ज्ञानू मिश्रा, अर्जुन बेरिया आदि मौजूद रहे।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story