Kanpur News: भाजपा महिला मोर्चा ने नतीश कुमार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, फुंका पुतला

Kanpur News: नौबस्ता चौराहे के पास जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह एवं महिला मोर्चा की दक्षिण जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकताओं ने नीतीश का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया।

Anup Pandey
Published on: 8 Nov 2023 5:20 PM GMT
Kanpur News
X

 Kanpur News (Pic:Newstrack)

Kanpur News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सदन में महिलाओं की जनसंख्या नियंत्रण के संबंध में की गई टिप्पणी के विरोध में बुधवार को भाजपा ने मोर्चा खोल दिया। उत्तर और दक्षिण जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में महिला मोर्चा ने नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। इस दौरान महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि नीतीश ने संपूर्ण महिला समाज को अपमानित किया है।

संसद एक है मंदिर

नौबस्ता चौराहे के पास जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह एवं महिला मोर्चा की दक्षिण जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकताओं ने नीतीश का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। शिवराम सिंह ने कहा कि संसद एक मंदिर है और एक मंदिर के अन्दर संसदीय मर्यादा को अपमानित कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की टिप्पणी अत्यंत अशोभनीय एवं अमर्यादित है।

नीतीश का यह बयान अक्षम्य

अश्लील एवं अशोभनीय टिप्पणी के लिए पूरे देश की महिलाओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। अमर्यादित टिप्पणी से देश भर की महिलायें बहुत आहत एवं आक्रोशित है। महिला मोर्चा दक्षिण जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने कहा कि नीतीश का यह बयान अक्षम्य है।

परेड चौराहे पर भी फूका पुतला

जिला अध्यक्ष दीपू पांडे के नेतृत्व में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरोज सिंह ने पुतला जलाया। जिला अध्यक्ष दीपू पांडे ने कहा कि विधानसभा में महिलाओं के खिलाफ अभद्र एवं अश्लील भाषा का उपयोग किया है इससे पूरे देश में संपूर्ण महिला समाज को अपमानित किया है। मुख्यमंत्री के इस बयान पर उनकी पार्टी के विधायक मेज थपथपा कर हंस रहे थे। सरोज सिंह ने कहा कि हमारे देश में आदिकाल से नारी को शक्ति एवं श्रद्धा का केंद्र माना जाता है। इस दौरान दोनों स्थान पर पुष्पा तिवारी, वंदना गुप्ता मनीषा मिश्रा, सुनीता शुक्ला, मनीष त्रिपाठी व स्नेह लता दीक्षित, गुंजन शर्मा, सीमा तिवारी, पूजा चतुर्वेदी, सुधा सिंह, अनिता सोनी, संध्या गौतम, नर्मदा पांडे, लक्ष्मी श्रीवास्तव, सुमन जायसवाल, मंजू कटियार आदि रहे।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story