Kanpur News: चुनाव चाहे जितने चरणों में हो मतदान प्रभु श्री राम के चरणों में ही होगा - राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला

Kanpur News: मुख्य अतिथि प्रेम शुक्ला ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव चाहे जितने चरणों में हो लेकिन मतदान प्रभु श्री राम के चरणों में ही होगा। भाजपा देश में 400 सीटें जीतेगी।

Anup Pandey
Published on: 15 March 2024 3:42 PM GMT
Kanpur News
X

Kanpur News (Pic:Newstrack)

Kanpur News: केशव नगर स्थित भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को क्षेत्रीय मीडिया कार्यालय का आयोजन किया गया। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की सभी 17 जिला इकाई, लोक सभा चुनाव संचालन समिति के मीडिया प्रभारी, सह मीडिया प्रभारी एवं मोर्चों के मीडिया प्रभारियों को प्रशिक्षण दिया गया।मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला एवं प्रदेश प्रवक्ता संजय चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया।

विरोधी पार्टियों की पोस्ट पर हर समय निगाह रखें

मुख्य अतिथि प्रेम शुक्ला ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव चाहे जितने चरणों में हो लेकिन मतदान प्रभु श्री राम के चरणों में ही होगा। भाजपा देश में 400 सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि मीडिया प्रभारी हर समय अपडेट रहें। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विरोधी पार्टियों की पोस्ट पर हर समय निगाह रखें और उसका तथ्यात्मक तरीके से आंकड़े और साक्ष्यों के साथ जवाब दें।

कांग्रेस को दल बदल कानून बनाने की हुई आवश्यकता

उन्होंने कहा कि मीडिया प्रभारी की मेरुदंड की तरह महत्वपूर्ण भूमिका है। विपक्षी दल कहते हैं कि भाजपा गठबंधन क्यों कर रही हैं। सन 1952 में जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने पहली बार गठबंधन कर राष्ट्रीय जनतांत्रिक मोर्चा बनाया था। डॉ राम मनोहर लोहिया ने राजनीति में गठबंधन की शुरुआत की। कांग्रेस पार्टी ने विपक्षी दलों के 438 विधायकों को तोड़ने का काम किया। उसके बाद जब कांग्रेस पार्टी के 235 विधायक अन्य दलों में चले गए तो कांग्रेस पार्टी को दल बदल कानून बनाने की आवश्यकता हुई।

1984 में दल बदल कानून बनाया

तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में सन 1984 में दल बदल कानून बनाया गया। तब तो ईडी का डर नहीं था। आज विपक्षी दलों के नेता ईडी और सीबीआई के डर से नहीं बल्कि पीएम नरेंद्र मोदी के विकास, उनकी लोकप्रियता, राम मंदिर निर्माण, भाजपा की नीतियों, मोदी की गारंटी, कमल का परचम फहराने के कारण भाजपा में शामिल रहे हैं। यह देश में हुए विकास, धारा 370, अयोध्या राम मंदिर की जीत है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां कहती है कि भाजपा ईडी और सीबीआई का डर दिखा कर दूसरे दलों को तोड़ रही है। कांग्रेस पार्टी ने सन 1952 से 1967 तक हुए चार चुनावों में विपक्षी दलों के 545 विधायक को तोड़कर कांग्रेस में शामिल किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में आतंकियों के आका पीएम मोदी की वजह से चैन की नींद सो नहीं पा रहे हैं।

नागरिकता अधिनियम कानून लागू नहीं होने दिया

उन्होंने कहा कि देश में विभाजन के समय 10 लाख लोग पाकिस्तान चले गए थे। वहां पर महिलाओं के साथ बलात्कार किया गया। उस समय गांधी और नेहरू ने लोगों को पाकिस्तान से भारत आने से रोक दिया था। पाकिस्तान में उस समय 22% हिंदू आबादी थी जो आज घटकर मात्र साढ़े तीन प्रतिशत हिंदू बची है। उन्होंने कहा कि 70 वर्षों में कांग्रेस ने वोट बैंक के लालच में नागरिकता अधिनियम कानून लागू नहीं होने दिया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पार्टी नेतृत्व और नेताओं के विचारों को जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने जिला स्तर पर न्यूज़ बैंक बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा सन 2014 से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा सक्रिय है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने कहा कि जिला मीडिया प्रभारी सोशल मीडिया और मीडिया के बीच समन्वय बनाकर काम करें। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पार्टी की विचारधारा एवं विचारों को जनता तक पहुंचाएं। सोशल मीडिया और मीडिया में कोई भेदभाव नहीं किया जा सकता पार्टी कार्यकर्ता विपक्षी दलों के द्वारा फैलाई जा रहे हैं भ्रम को बेनकाब करें। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने किया। कार्यालय मुख्य रूप से मोहित पाण्डेय जिला मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी लोकसभा अकबरपुर मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा अनुराग शर्मा अंशुल बाजपाई अशोक सिंह दद्दा सहित सभी जिलों के मीडिया प्रभारी सह प्रभारी उपस्थित रहे।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story