Kanpur News: बहनोई ने कराई थी अपने ही साले की हत्या, इस वजह से रची साजिश, दो गिरफ्तार

Kanpur Crime News: गुजैनी थाना क्षेत्र इलाके में 15 अगस्त को एक युवक की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने पहचान कराई तो युवक पास के इलाके का ही निकला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज हत्या करने वालों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी थी।

Anup Panday
Published on: 18 Aug 2023 10:34 AM GMT (Updated on: 18 Aug 2023 10:34 AM GMT)

Kanpur News: गुजैनी थाना क्षेत्र इलाके में 15 अगस्त को एक युवक की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने पहचान कराई तो युवक पास के इलाके का ही निकला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज हत्या करने वालों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी थी। पुलिस ने दो आरोपियों की गिरफ्तारी कर हत्या का खुलासा किया। हत्या करने वाला कोई दोस्त व दुश्मन नहीं बल्कि बहनोई निकला।

लेनदेन को लेकर हुई रंजिश के चलते दी सुपारी

मृतक 26 वर्ष साहिल उर्फ अनिल पेंटिंग का काम करता था। मृतक के पिता की दो शादी हुई थी। जिसमें पहली पत्नी सरस्वती तो दूसरी बबली नाम है। पहले पत्नी से पुत्र साहिल है तो दूसरी से बेटी मोहनी है। बहन मोहनी के पति बब्बन पेंटिंग का काम करते हैं। मृतक के पिता का एक मकान था। जिसको बहन के पति बब्बन (बहनोई) ने पांच लाख में बेच दिया था। जिसमें हिस्से का पैसा साहिल मांग रहा था। जिसको लेकर पहले भी विवाद हो चुका था। बब्बन अपने साले मृतक साहिल से दो तीन सालों से परेशान था। आएदिन पैसों को लेकर विवाद देख बहनोई ने अपने साथी शिव सिंह जो पीओपी का काम करता है, उसको साले साहिल की मारने की सुपारी दे दी।

10 हजार में हत्या करने को तैयार हो गया आरोपित

पांच लाख के लेनदेन के विवाद में जीजा बब्बन ने अपने ही साले की हत्या का प्लान बनाया। आरोपी जीजा के साथ पीओपी का काम करने वाले शिव को 10000 की सुपारी दी थी। सुपारी लेने के बाद हत्यारे शिव सिंह ने 15 अगस्त की रात को फिल्म गदर दिखाने के बाद साहिल की बिधनू थाना क्षेत्र में क्षेत्र में ले जाकर शराब पिलाई। जिसके बाद साहिब की ईट से कुचलकर हत्या कर दी।

पुलिस ने 48 घण्टे में किया खुलासा

घटनाक्रम के मुताबिक थाना गुजैनी में 207/2023 धारा 302 का मुकदमा दर्ज़ किया था। जिसमें हत्यारोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई थी। गठित पुलिस टीम ने शिव सिंह बर्रा आठ निवासी को पांडु नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया। जहां शिव सिंह की निशादेही पर बहनोई बब्बन को तात्या टोपे नगर घर से गिरफ्तार कर लिया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया गया खुलासा

डीसीपी साउथ रविन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी बहनोई बब्बन ने जबसे मकान पांच लाख में बेच दिया था, तब से हिसाब को लेकर आएदिन साहिल शराब पीकर गाली गलौज करता था। जिससे बहनोई तंग आ चुका था। जिसमें बहनोई बब्बन ने शिव सिंह को साहिल की हत्या की सुपारी दे दी। फिर शिव सिंह 10 हजार की लालच में आकर 15 अगस्त की रात वारदात को अंजाम दे दिया। दोनों आरोपी शिव सिंह व बहनोई बब्बन को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

Anup Panday

Anup Panday

Next Story