Kanpur News: बच्चों के खेल के विवाद में चला दी गोली, बुजुर्ग के हाथ का उड़ा पंजा

Kanpur News: कच्ची बस्ती जाजमऊ में बच्चों के खेलने के विवाद में दो लोगों का झगड़ा हो गया। एक अपने घर से बंदूक निकाल लाया और सीधे फायर झोंक दिया। इसमें बच्चे के साथ वहां खड़े बच्चे के दादा का हाथ का पंजा उड़ गया।

Anup Panday
Published on: 11 July 2023 10:28 AM GMT

Kanpur News: कच्ची बस्ती जाजमऊ में बच्चों के खेलने के विवाद में दो लोगों का झगड़ा हो गया। एक अपने घर से बंदूक निकाल लाया और सीधे फायर झोंक दिया। इसमें बच्चे के साथ वहां खड़े बच्चे के दादा का हाथ का पंजा उड़ गया। घायल को कांशीराम से हैलट रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद आरोपित फरार हो गया, जिसे तलाशने के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं।

बालू में खेलने को लेकर हुआ था झगड़ा

जाजमऊ के नई बस्ती हाशमी रोड निवासी वसीम टेनरी में मजदूरी करता हैं। उसका बेटा आतिफ (8) घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते पड़ोसी अर्शी के घर के बाहर रखी बालू में आतिफ खेलने लगा। इस पर अर्शी घर से बाहर निकला और बच्चे को गाली देकर भगा दिया। पिता वसीम जब मजदूरी करके घर पहुंचा तो आतिफ ने उसे घटना के बारे में बताया। उस दौरान आतिफ के दादा सगीर (65) भी मौजूद थे। पौत्र की बात सुनने के बाद दादा सगीर को गुस्सा आ गया और वह अर्शी के यहां पहुंच गए।

गाली देने का विरोध करना पड़ा भारी

सगीर का आरोप है वो सिर्फ पौत्र को दी गई गाली की बात पर विरोध करने गया था। अर्शी को बाहर बुलाते ही वो बाहर निकला और उसने फिर मारपीट व गाली-गलौज कर दी। जब वह मारपीट में भारी नहीं पड़ा तो घर से डबल बैरल बंदूक निकाल लाया। उसने सगीर पर फायर झोंक दिया।

बच्चे को बचाने के लिए हाथ किया आगे

गोली चलने पर दादा ने बच्चे को बचाने के लिए हाथ आगे किया, तो उनका पंजा उड़ गया। शोर होने पर अर्शी मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर वसीम भी मौके पर पहुंचा। इलाकाई लोगों की मदद से पिता को कांशीराम अस्पताल लेकर पहुंचा। पुलिस को सूचना होने पर वो घटनास्थल के बाद अस्पताल पहुंची, जहां जानकारी करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

कैंट में मिली लोकेशन

बेटे सगीर की तहरीर पर अर्शी के खिलाफ जान से मारने का प्रयास और 7 सीएलए एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित अर्शी की लोकेशन देर रात पुलिस को कैंट इलाके में मिली। जहां पुलिस बराबर दबिश में लगी हुई है। आरोपित की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक रिपोर्ट देकर उसके असलहा का लाइसेंस भी निरस्त कराया जाएगा।

Anup Panday

Anup Panday

Next Story