Kanpur Accident: सीओडी पुल के पास सवारियों से भरी बस पलटी, कई यात्री घायल

Kanpur News: कोपरगंज से गोण्डा जाने वाली एक निजी बस रात को गोण्डा के लिए निकली थी। बस में गोण्डा निवासी बैतुल्लाह, रामपुर निवासी सुरेन्द्र कुमार, कलक्टरगंज निवासी राकेश, गोण्डा निवासी अशोक गौतम समेत करीब एक दर्जन यात्री सवार थे।

Anup Pandey
Published on: 21 March 2024 5:29 PM GMT
Kanpur News
X

Kanpur News (Pic:Newstrack)

Kanpur News: टाटमिल से रामादेवी जानें वाले मार्ग सीओडी पुल पर सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में बैठे करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए। वहीं हादसे के बाद भीषण जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने बस को क्रेन की मदद से हटवाया। करीब डेढ़ घण्टे तक यातायात प्रभावित होने के बाद सुचारू रुप से चालू हुआ।

देर रात हुआ हादसा

कोपरगंज से गोण्डा जाने वाली एक निजी बस रात को गोण्डा के लिए निकली थी। बस में गोण्डा निवासी बैतुल्लाह, रामपुर निवासी सुरेन्द्र कुमार, कलक्टरगंज निवासी राकेश, गोण्डा निवासी अशोक गौतम समेत करीब एक दर्जन यात्री सवार थे। लोगों ने बताया कि बस के ऊपर जाल जिसमें सवारियों का सामान रखा था। सीओडी पुल उतरते समय अचानक जाल टूट गया। जिससे बस अनियंत्रित हो डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन की तरफ पलट गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। उधर बस में बैठे यात्री चोटिल हो गए। बस पलटने के बाद रामादेवी से टाटमिल की तरफ जाने वाली लेन बाधित हो गई। जिससे जाम लगने लगा। वाहनों को निकलने में समस्या हो रही थी। जिससे जाम लग रहा था।

सूचना पाकर मौके पर रेलबाजार और कैंट थाने की पुलिस पहुंची। जिसके बाद क्रेन को बुलाया गया। क्रेन की मदद से बस को हटवाया गया। करीब डेढ़ घण्टे की मशक्कत के बाद यातायात सामान्य हो सका। रेल बाजार थाना प्रभारी विजय दर्शन शर्मा ने बताया कि बस जाल टूटने से अनियंत्रित होकर पलटी थी। जो यात्री घायल हुए है उन्हे उपचार के लिए निजी अस्प्ताल भेजा।

पहले भी हो चुके है हादसें

बीते दिनों नौबस्ता रामादेवी हाईवे पर तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी थी। जिसमें करीब डेढ़ दर्जन सवारी घायल हो गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने सभी को काशीराम अस्पताल भेजा था। जहां आनन फानन में सभी का उपचार चालू कर दिया गया था। उपचार के दौरान ड्राइवर की मौत हो गई थी।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story