Kanpur News: चौबेपुर का लाल जम्मू कश्मीर आतंकी हमले में हुआ शहीद, परिवार में मचा कोहराम

Kanpur News: जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में कानपुर का एक लाल शहीद हो गया। चौबेपुर थाना क्षेत्र के भाऊपुर गांव में जैसे ही शहीद होने की खबर पहुंची वैसे ही गम का माहौल हो गया।

Anup Pandey
Published on: 22 Dec 2023 9:22 AM GMT (Updated on: 22 Dec 2023 9:37 AM GMT)
kanpur news
X

चौबेपुर का लाल जम्मू कश्मीर आतंकी हमले में हुआ शहीद (न्यूजट्रैक)

Kanpur News: जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में कानपुर का एक लाल शहीद हो गया। चौबेपुर थाना क्षेत्र के भाऊपुर गांव में जैसे ही शहीद होने की खबर पहुंची वैसे ही गम का माहौल हो गया। गांव के ग्रामीण करन के घर की ओर निकल पड़े। चौबेपुर थाना प्रभारी संजय पांडे ने करण की मौत की पुष्टि की है। गांव वालों का कहना है कि गाड़ी पर आतंकियों ने चोरी छिपे हमला कर दिया। जिससे करण शहीद हो गया है। जानकारी होने से गांव में मातम छा गया। वहीं शहीद के घर पर सूचना होते ही चूल्हे जलना बंद हो गए। पुलिस द्वारा शहीद करण के परिजनों से लगातार संपर्क किया जा रहा है।विभाग के अधिकारियों को भी इस बात की जानकारी दे दी गई है।

करण किसान बालक सिंह यादव का बेटा था। वह पढ़ाई में तेज था और बचपन से ही उसकी इच्छा फौज में जाने की थी। वहीं घर में उसकी दो बहनें भी हैं। जिसमें वह मंझला भाई था। 2013 में करण सेना में भर्ती हुआ था। परिजनों से कहता था कि वह देश की सेवा ही करना चाहता है। इसीलिए उसने सेना को चुना था।

ग्रामीण बोले होनहार था करण

करण पढ़ाई के साथ-साथ गांव के साथियों को भी पढ़ने के लिए कहता था। उम्र बढ़ते ही वह दौड़ लगाने लगा था। फौज में होने के बाद छुट्टियों पर जब घर आता था। तब अपने साथियों और गांवों में पढ़ने वालों से देश सेवा में आने को कहता था। चौबेपुर थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि शहीद करण का शव शुक्रवार देर शाम तक उनके आवास पर पहुंचने की संभावना है। वहीं आलाधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story