Chhath Puja: छठ पर्व के दूसरे दिन खरना में बनी खीर पूड़ी, घाटों पर कल दिखेगी लाखों की भीड़

Kanpur News: पुलिस अधिकारियों ने छठ पूजा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं एसीपी कर्नलगंज मोहम्मद अकमल खां ने बताया कि, सेंट्रल जोन में कुल 6 घाट हैं। जिनका स्टीमर से निरीक्षण किया गया है।

Anup Pandey
Published on: 18 Nov 2023 5:26 PM GMT
Kanpur News
X

Kanpur News (Pic:Newstrack)

Kanpur News: कानपुर समेत यूपी में महिलाएं खरना का पर्व मना रही है। वहीं आज लोगों ने पर्व को लेकर खरीददारी के साथ नए वस्त्र खरीदे। और परिवार के लोगों ने घाटों पर अपनी वेदियां बनाई जिसका कल शाम को पूजन करेगी। उसके बाद निर्जला व्रत रहेगी। कल से रात भर भजन और छठ माता की कथा सुनकर जागरण करेंगी। 20 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद महिलाएं जल ग्रहण करेगी। प्रथम दिन लोकी चने की सब्जी दूसरे दिन शाम को खीर पूड़ी फिर उसके बाद निर्जला व्रत महिलाएं करेगी।

कल शाम को घाटों पर बढ़ने लगेगी भीड़

सूरज ढलने से पहले महिलाएं घाट की ओर बढ़ने लगेंगी। पद यात्रा के दौरान सूप के ऊपर एक दीया भी हमेशा जलती रहेगी। जिसे घाट पर वेदी तक पहुंचने से पहले बुझना नहीं चाहिए। वहीं परिवार के कुछ सदस्य हाथ में गन्ना लेकर साथ-साथ चलेंगे। वेदी पर पूजा करने के बाद सूरज ढलने से आधा घंटे पहले महिलाएं घाट में उतरेगी। और दूसरे दिन भोर सुबह भी घाट में उतरेगी। इस पर्व में लाखों की भीड़ घाटों पर नजर आयेगी।


कानपुर के घाटों पर होगा लाखों श्रद्धालु

छठी मइया घाट पर 1 हजार से अधिक वेदियां बनाई गईं हैं। वहीं पनकी,अरमापुर, सचान नहर, नौबस्ता, अर्रा,गुजैनी समेट कई जगह पर भी हजारों की संख्या में वेदी बनकर तैयार है। प्रशासन ने घाटों पर अतिरिक्त जल पुलिस को तैनात कर दिया है। इन घाटों पर ज्यादा श्रद्धालु आ जाते हैं। गंगा घाट,अटल घर और अन्य घाटों आदि जगहों पर भी भारी मात्रा में श्रद्धालु सूरज भगवान को अर्घ्य देने के लिए जुटेंगे। त्योहार छठ पूजा की तैयारियों को लेकर कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने भी चाक चौबंद व्यवस्थाएं की हैं। इसी कड़ी में आज डीसीपी सेंट्रल श्री प्रमोद कुमार और डीसीपी वेस्ट श्री विजय ढुल ने एसीपी कर्नलगंज श्री अकमल खां के साथ परमट घाट से लेकर अटल घाट तक स्टीमर से निरीक्षण किया।


इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने छठ पूजा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं एसीपी कर्नलगंज मोहम्मद अकमल खां ने बताया कि, सेंट्रल जोन में कुल 6 घाट हैं। जिनका स्टीमर से निरीक्षण किया गया है। श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके लिए गोताखोरों के साथ, सीसीटीवी कैमरे, फ्लड लाइट की भी व्यवस्था की गई है। इसके साथ सभी घाटों पर स्टीमर भी लगाए गए हैं।


सूप को फलों से सजाएंगी महिलाएं

महिलाएं कई तरह के फलों की डलिया और सूप सजाएंगी। 6 मुख्य फल डाभ नींबू (आम नींबू से थोड़ा बड़ा), केला, श्रीफल (नारियल), सिंघाड़ा, सुथनी, गन्ना इसके बाद सेब, शरीफा, नाशपाती, अन्नानास, रसभरी, शरीफा आदि फलों से डलिया भरी जाएंगी।इन्हें अर्घ्य वाले सूप में सजाया जाता है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story