Kanpur News: आवारा जानवरों की लड़ाई में चली गई बालक की जान, घटना CCTV में कैद

Kanpur News: बीते वर्षों में शहर के अंदर आवारा जानवरों का शिकार काफी लोग हो चुके हैं। कोई चोटिल तो किसी की मौत हो गई है।

Anup Pandey
Published on: 15 Jan 2024 6:18 AM GMT (Updated on: 15 Jan 2024 8:04 AM GMT)
kanpur news
X

आवारा जानवरों की लड़ाई में चली गई बालक की जान (न्यूजट्रैक)

Kanpur News: जिले में आवारा जानवरों के हमले से मौत होने का सिलसिला कम नहीं हो रहा है। बीते वर्षों में शहर के अंदर आवारा जानवरों का शिकार काफी लोग हो चुके हैं। कोई चोटिल तो किसी की मौत हो गई है। ऐसा ही एक मामला बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा थाने के सामने वाली गली में देखने को मिला है। जहां पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

घटना में नगर निगम की लापरवाही साफ दिख रही है। शहर में लाखों अन्ना जानवर सड़कों पर धमाचौकड़ी मचा रहे हैं। रोड से निकलना मंडी से सब्जी लाना मुश्किल हो गया है।इन्हें पकड़ने वाले 11 कैटिल कैचिंग वाहन नगर निगम में कैद पड़े हैं। इन जानवरों को गोशालाओं में होना चाहिए। जिन वाहनों को अन्ना जानवरों को लाने के लिए खरीदा गया। जब शहर में कोई वीआईपी आता है। तो इनको निकाला जाता है। जब उस इलाके में आवारा जानवरों को पकड़ने के लिए वाहन भेजे जाते हैं। कुल मिलाकर आम शहरी भगवान भरोसे हैं।

बर्रा विश्व बैंक निवासी राकेश मिश्रा प्राइवेट नौकरी करते है। घर में पत्नी अनुपम मिश्रा,बड़ा बेटा कृष ,छोटा बेटा राज रहता था। पिता राकेश ने बताया कि बर्रा थाने के सामने ई ब्लॉक विश्व बैंक वाली गली में देर रात करीब 6:04 पीएम पर आवारा जानवरों की लड़ाई हो रही थी। तभी गली से 15 वर्षी नाबालिक बच्चा राज मिश्रा साइकिल से घर आ रहा था। इसी बीच गली में हो रही जानवरों की लड़ाई में एक आवारा सांड दूसरे सांड को मारने के लिए दौड़ा तो साइकिल सवार मेरा बेटा आ गया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो जानें पर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे हैलट रिफर कर दिया। हैलट में डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

पहली घटना (22 जुलाई 2023)

कोपरगंज इलाके में 70 साल की बुजुर्ग महिला अपने घर जा रही थी। सड़क पर घूम रहे आवारा सांड ने महिला पर हमला कर दिया।कई बार हवा में उछाला महिला को जमीन पर पटक दिया। महिला को सांड के हमले से लोगों ने किसी तरह बचाया।सूचना मिलने पर एंबुलेंस पहुंची।पुलिस ने बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था।जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

दूसरी घटना(2 नवंबर 2023)

पनकी थाना क्षेत्र में एक परिवार के मुताबिक प्रखर अपनी स्कूटी पर दो दोस्तों के साथ घर से जा रहा था।रास्ते में दो सांड़ लड़ रहे थे।तभी उनमें से एक सांड स्कूटी से जा टकराया और उसी दौरान प्रखर सड़क पर गिर गया। सूचना मिलते ही प्रखर को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इन आवारा जानवरों की लड़ाई में घर का इकलौता चिराग बुझ गया था।

दूसरी घटना (15 जनवरी 2023)

आवारा जानवरों से फसल बचाने में सर्दी लगने से एक किसान के बेटे की मौत हो गई थी। साढ़ थाना क्षेत्र के बैजुपुर बैजुपुर गांव में अन्ना मवेशियों का आतंक है। किसान उमेश यादव के खेतों पर गेंहू की फसल खड़ी थी। उमेश बेटे विशाल यादव के साथ अन्ना मवेशियों से खेतों की रखवाली करने के लिए गए थे। एक तरफ उमेश खेतों की रखवाली कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ विशाल खेतों की रखवाली कर रहा था। आधी रात के बाद उसे अचानक ठंड लगने लगी। उसने पिता को आवाज लगाई और कहा कि आग जला दो बहुत ठंड लग रही थी। युवक के पिता जब तक आग जलाते उसने दम तोड़ दिया था।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story