CM Yogi Kanpur Visit: किदवई नगर अनूसूचित वर्ग सम्मेलन में पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ

CM Yogi Kanpur Visit: शहर के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज किदवई नगर में भाजपा का अनुसूचित वर्ग सम्मेलन कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे।

Anup Pandey
Published on: 28 Oct 2023 8:12 AM GMT (Updated on: 28 Oct 2023 8:15 AM GMT)
kanpur news
X

कानपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ (न्यूजट्रैक)

Kanpur News: शहर के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज किदवई नगर में भारतीय जनता पार्टी का अनुसूचित वर्ग सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर सीएम योगी आदित्यनाथ क़रीब एक बजे पहुंचे। सीएम के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। वहीं प्रतिनिधियों ने सीएम योगी को पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिन्ह दिए। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने बाल्मीकि जयंती पर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।


मंच पर बैठे दिखे

सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ दाएं हाथ पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, मंत्री भानु प्रताप वर्मा, घनश्याम अनुरागी, नंद गोपाल नंदी, मनोहर लाल पंत,राम चंद्र कनौजिया,सांसद सत्यदेव पचौरी, सांसद देवेन्द्र सिंह भोले, महापौर प्रमिला पांडेय और बायीं तरफ प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रकाश पाल, मंत्री राकेश सचान, प्रतिभा शुक्ला और राहुल बच्चा सोनकर उपस्थित रहे।

पंडाल में दिखी हजारों की भीड़

सुबह से ही पंडाल में भीड़ दिखने लगी। लोग बसों से आते दिखे। वहीं कार्यकर्ता योगी मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते दिखे। वहीं योगी मोदी की तख्तियां लेकर पंडाल में आए। कार्यक्रम में महिलाओं की भीड़ अच्छी दिखी।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story