TRENDING TAGS :
Kanpur News: कानपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चुन्नीगंज मेट्रो स्टेशन का किया निरीक्षण
Kanpur News: मुख्यमंत्री ने स्टेशन की यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और संचालन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मेट्रो सेवा को यात्रियों के लिए सुविधाजनक, सुरक्षित और सुचारू बनाया जाए।
Kanpur News
Kanpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को कानपुर पहुंचे, जहां उन्होंने नवनिर्मित चुन्नीगंज मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया।उन्होंने मेट्रो स्टेशन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मेट्रो प्रशासन, नगर विकास विभाग और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने स्टेशन की यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और संचालन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मेट्रो सेवा को यात्रियों के लिए सुविधाजनक, सुरक्षित और सुचारू बनाया जाए।
मुख्यमंत्री ने स्टेशन पर यात्रियों की बैठने की व्यवस्था, टिकटिंग सिस्टम, स्वच्छता और सुरक्षा उपायों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए सुव्यवस्थित मार्गदर्शन, हेल्प डेस्क और डिजिटल साइनबोर्ड लगाए जाएं। इसके अलावा, उन्होंने मेट्रो संचालन से जुड़े अधिकारियों से पूछा कि क्या ट्रायल रन के दौरान कोई तकनीकी समस्या सामने आई है और उसे कैसे दूर किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कानपुर मेट्रो को प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण परिवहन साधन बताया और कहा कि यह शहर के ट्रैफिक को कम करने में बड़ी भूमिका निभाएगा।मुख्यमंत्री के निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मेट्रो स्टेशन की सभी सुविधाओं को उच्चतम मानकों के अनुरूप बनाया जाएगा और जल्द ही आम जनता के लिए स्टेशन को खोल दिया जाएगा।
बता दे कि मुख्यमंत्री कानपुर में लगभग 5 घंटे तक रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री बिठूर महोत्सव में शामिल होंगे साथ ही विकास कार्यों की समीक्षा व कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। मुख्यमंत्री के शहर में होने के चलते प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि कोई भी अप्रिय स्थिति न हो।