Kanpur News: कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा शहर आने से पहले, घर-घर पहुंचाएगी '10 साल अन्याय काल' पत्रिका

Kanpur News: शहर कांग्रेस कमेटी उत्तर के जिलाध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा चंदौली के रास्ते 16 फ़रवरी को प्रदेश में प्रवेश करेगी और यह यात्रा 21 फरवरी को कानपुर पहुंचेगी।

Anup Pandey
Published on: 16 Feb 2024 4:12 AM GMT
Kanpur News
X

राहुल गांधी (सोशल मीडिया)

Kanpur News: भारत जोड़ो न्याय यात्रा कानपुर आने वाली है, जहां कांग्रेस के कार्यकर्ता रोज बैठक कर यात्रा को सफल बनाने में लगे हुए है। 21 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शहर आने से पहले कांग्रेस घर-घर '10 साल अन्याय काल' पत्रिका पहुंचाएगी। इसके साथ ही यात्रा से सामाजिक संगठनों, लेखकों, साहित्यकारों, समाजसेवियों व समान विचारधारा वाले लोग जोड़ेंगे।

पत्रिका में ये है मुद्दे शामिल

पत्रिका में बढ़ती बेरोजगारी, आर्थिक कुप्रबंधन, किसानों का संकट, श्रमिकों को उनके हाल पर छोड़ने, लोकतंत्र को कमजोर करने, अनुसूचित जाति एवं जनजाति, पिछड़ों के विरुद्ध अत्याचार, महिलाओं के साथ अन्याय, सामाजिक सद्भाव के बिखराव, संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग, राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ जैसे मुद्दे शामिल किए गए हैं।

कांग्रेसियों को दी गई जिम्मेदारी

इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कांग्रेसियों को जिम्मेदारी दी गई है। शहर कांग्रेस कमेटी उत्तर के जिलाध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा चंदौली के रास्ते 16 फ़रवरी को प्रदेश में प्रवेश करेगी और यह यात्रा 21 फरवरी को कानपुर पहुंचेगी। यात्रा का उद्देश्य और राहुल गांधी के विचारों को सुनने के लिए कांग्रेसी प्रतिदिन बैठक कर रहें है और स्वागत के स्थान भी तय कर रहें हैं। न्याय का हक नहीं मिलने तक संघर्ष की यात्रा जारी रहेगी। वहीं, इस यात्रा के दौरान जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी ने वर्ष 2014 से 2024 तक की पत्रिका बनाई है। बिना चूक किए कार्यकर्ताओं को जोड़कर न्याय यात्रा को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत है।

यात्रा से रंग कर्मियों, कहानी कारों, श्रम संगठनों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्वजन को भी जोड़ने के लिए घर-घर जाकर आमंत्रित किया जाएगा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए बनाई गई समन्वय समिति में शहर से और नाम जोड़े गए हैं। प्रतिभा अटल पाल व कनिष्क पांडेय को भी इस समिति में मौका मिला है। पूर्व विधायक नेक चंद्र पांडेय, सरदार कुलदीप सिंह, गणेश दीक्षित व हाफिज मोहम्मद उमर के नाम शामिल किए गए हैं। इस दौरान मदन मोहन शुक्ल, लल्लन अवस्थी,पवन गुप्ता, सिराज कुरेशी,नरेश चंद्र त्रिपाठी, दिनेश बाजपेई, शंकरदत्त मिश्र, दिलीप शुक्ला,राधेश्याम कश्यप, चंद्रमणि मिश्र मौजूद रहे।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story