×

Kanpur News: कांग्रेस के पूर्व विधायक और सपा नेता भाजपा में शामिल

Kanpur News: पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता गणेश दीक्षित सहित सपा नेता विजय सचान ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आज भाजपा की सदस्यता ली।

Anup Pandey
Published on: 16 April 2024 10:14 AM GMT
कांग्रेस नेता गणेश दीक्षित भाजपा में शामिल।
X

कांग्रेस नेता गणेश दीक्षित भाजपा में शामिल। (Pic: Newstrack)

Kanpur News: कानपुर लोकसभा चुनाव नामांकन के कुछ ही दिन बचे हैं। नामंकन से पहले विपक्षी गठबंधन के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। आज कांग्रेस के पूर्व विधायक और सपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर भाजपा में शामिल हो गए हैं।

पूर्व विधायक व सपा नेता भाजपा में शामिल

पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता गणेश दीक्षित ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आज भाजपा की सदस्यता ली। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे अशोक अंशवानी ने सपा का दामन छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। घाटमपुर विधानसभा सीट में 30 वर्षों से सक्रिय राजनीति में रहे विजय सचान ने भी आज भाजपा की सदस्यता ली। विजय सचान ने बताया कि रविवार को सपा से इस्तीफा दिया था। चुनाव से पहले विजय सचान के जाने के बाद समाजवादी पार्टी को अकबरपुर लोकसभा सीट पर तगड़ा झटका लगा है। जमीनी नेता के रुप में विजय सचान पिछले कई वर्षों से सपा से जुड़े रहे। विजय सचान ने बताया कि चुनाव आते ही पार्टी उन नेताओं को टिकट दे देती है जो पिछले चुनाव में तीसरे नंबर पर रहे थे। साथ ही चुनाव के बाद से जनता से दूरी बना लेते हैं।

क्षेत्रीय मुख्यालय भाजपा नौबस्ता कार्यालय में ली सदस्यता

बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल की अगवाई में पूर्व विधायक गणेश दीक्षित और सपा नेता विजय सचान, जिला पंचायत सदस्य बाबू सिंह सचान, जगमोहन यादव, मान पाण्डेय, बसपा नेता महेश शिरोमणि ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ आज नौबस्ता स्थित भाजपा कार्यालय में सदस्यता लें भाजपा का पटका पहना।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story