×

Kanpur News: 'रेवड़ी बांटकर राजनीति करने वाले नेता अजय कपूर को भाजपा स्थान और प्रोत्साहन न दे'

Kanpur News: सोशल मीडिया पर लोकसभा चुनाव संचालक नेक चंद्र पाण्डेय (पूर्व विधायक) ने पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रिय अजय कपूर, तुमने कांग्रेस पार्टी का उपयोग लगभग 35 वर्षों तक किया, सभासद से लेकर विधान सभा तक पहुंचे।

Anup Pandey
Published on: 15 April 2024 6:12 AM GMT
Kanpur News
X

पूर्व विधायक अजय कपूर और विधायक महेश त्रिवेदी (Pic: Social Media)

Kanpur News: लोकसभा चुनाव आते ही नेता अपनी राजनीति को जिंदा करने के लिए पार्टियों में दल बदल कर रहें है। ऐसे में कांग्रेस को कानपुर से मुक्त कराने के लिए एक पूर्व विधायक हजारों कांग्रेसियों के साथ भाजपा ज्वॉइन की है। उसके बाद से पूर्व विधायक अजय कपूर को लेकर कांग्रेसियों में तरह तरह की चर्चा हो रही है। कांग्रेस नेता ने कहा जिसको पार्षद से लेकर विधायक बनाया। वो कांग्रेस मुक्त करने की बात कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

सोशल मीडिया पर लोकसभा चुनाव संचालक नेक चंद्र पाण्डेय (पूर्व विधायक) ने पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रिय अजय कपूर, तुमने कांग्रेस पार्टी का उपयोग लगभग 35 वर्षों तक किया, सभासद से लेकर विधान सभा तक पहुंचे। रेवड़ी बांटकर कानपुर के गरीब बहनों, कुछ कांग्रेस के साधारण गरीब कार्यकरताओं का स्वाभिमान खरीद कर हमारी पार्टी मे आधिपत्य बनाये रहे। मैं स्वतंत्रता सेनानी का पुत्र पूर्व विधायक सभी राजनीतिक दलों से निवेदन करता हूँ कि पैसे व्यक्ति को अपने यहाँ स्थान एवम प्रोत्साहन ना दे। ऐसे लोगों से कम से कम 10 वर्षों तक जमीनी कार्य करायें। जय हिंद विशेष रूप से बीजेपी दल के नेताओं को प्रेषित। वहीं, नेक चंद्र पाण्डेय ने कहा कि जिस हाल की क्षमता 1000 न हो। वहां तीन हजार कांग्रेसी सदस्यता कैसे लेंगे। कहा कि जो भी कांग्रेसी इनके कहने पर भाजपा की सदस्यता लें रहा है, वो पार्टी के लिए अजय कपूर के लिए काम करता है ऐसे में भाजपा सतर्क रहे।


कार्यक्रम में एक साथ दिखे पूर्व और वर्तमान विधायक

पूर्व विधायक अजय कपूर बीजेपी ज्वाइन करने के बाद एक कार्यक्रम में वर्तमान महेश त्रिवेदी के साथ दिखे। जहां किदवई नगर कांग्रेस सीट से दूसरा चुनाव लड़ने के दौरान अजय कपूर के सामने भाजपा ने महेश त्रिवेदी को उतारा था। नामांकन के बाद दोनों नेताओं में झड़प भी हुई थी। मतदान के दिन बूथ से लेकर मतदान केंद्रों तक गोविंद नगर चाचा नेहरू स्कूल के पास लड़ाई झगड़ा भी हुआ था। जहां भारी मात्रा में फोर्स लगानी पड़ी थी। दोनों पक्षों में एक दो लोग घायल भी हुए। वहीं, ये चर्चा वरिष्ठ नेताओं से लेकर लखनऊ और दिल्ली पहुंची।

पूरे पांच साल ये दोनों नेता एक दूसरे के विरोधी बने रहें। फिर 2022 के विधानसभा चुनाव किदवई नगर कांग्रेस सीट से अजय कपूर और भाजपा से महेश त्रिवेदी मैदान में उतरे। पिछले चुनाव को देख पुलिस एक ही विधानसभा किदवई नगर में लगी हुई थी। वहीं, शाम होते ही फिर किदवई नगर विधानसभा गोविंद नगर में दोनों के झगड़े को लेकर गांधी स्मारक इंटर कालेज के पास फोर्स लगा दी गई थी। इतने विरोध के बाद कार्यकर्ता भी पाला खींचे बैठे थे। लेकिन कल एक कार्यक्रम में एक साथ दोनों के दिखने पर और फ़ोटो वायरल होने पर शहर में तरह तरह की चर्चा हो रही है, जो कि एक दूसरे के इतने विरोधी वो दोनों एक साथ हैं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story