Kanpur News: संक्रामक बीमारियों को लेकर कांग्रेसियों का अनोखा प्रदर्शन, मच्छरदानी लेकर पहुंचे जोनल ऑफिस

Kanpur News: गंदगी के कारण फैल रही बीमारियों को लेकर आज कांग्रेसियों ने अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेसी मच्छरदानी लेकर गोविंद नगर जोन 5 ऑफिस पहुंचे।

Anup Pandey
Published on: 1 Nov 2023 10:14 AM GMT
X

कानपुर में कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन (न्यूजट्रैक) 

Kanpur News: शहर में गंदगी के कारण फैल रही बीमारियों को लेकर आज कांग्रेसियों ने अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेसी मच्छरदानी लेकर गोविंद नगर जोन 5 ऑफिस पहुंचे और नारेबाजी की। वहीं समस्या का समाधान जल्द न होने पर आगे आंदोलन करने की बात कही। कांग्रेस नेता विकास अवस्थी ने कहा कि कांग्रेस आम जनमानस से जुड़ी गंभीर समस्याओं से अवगत कराना चाहती है जोकि विभाग की लापरवाही के चलते भयावह रूप ले रही है।

नगर निगम स्वास्थ विभाग की लापरवाही के कारण डेंगू, मलेरिया और चिकुनगुनिया जैसी बीमारियों ने शहर को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। जिससे दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है। क्षेत्रों में फागिंग की सुचारू व्यवस्था नहीं हुई है। जोकि आम आदमी के जीवन को संकट में डालने का काम कर रहे हैं। नालियों की सफाई नहीं हो रही है। नालियों व घरों में कीटनाशक दवाई का छिड़काव कराया जाए। कूड़े के जगह-जगह जमा ढेरों को हटाया जाए। कूड़े निस्तारण की सुचारू व्यवस्था की जाएं।

जोन क्षेत्र में आने वाले निम्न वार्डो दबौली वार्ड 72 गुजैनी वार्ड 55, वार्ड 2 दादा नगर वार्ड 51 बर्रा गोविंद नगर वार्ड 93 वार्ड 48 गोविंद नगर सराय मीता वार्ड 53 में जल्द से जल्द सभी मांगों को पूर्ण किया जाए। यदि यह व्यवस्था जल्द नहीं होगी तो विभागीय लापरवाही के चलते हम जनांदोलन करेंगे। इस दौरान जेपी पाल, अम्बरीष सिंह गौर, सूर्या बाजपेई, अभिषेक शर्मा, राजेश साहू, प्रभाकर पाण्डेय मौजूद रहे।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story