Kanpur News: गाली-गलौज का विरोध युवक को पड़ा भारी, दबंगो ने पीटने के बाद चढ़ा दी बाइक, युवक की मौत

Kanpur News: युवक ने गाली-गलौज का विरोध किया तो दबंगों ने युवक को लात घूसों व लाठी डंडों से मारा पीटा जिससे युवक को गंभीर चोटें आई। घायल युवक ने महाराजपुर पुलिस को शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी।

Anup Pandey
Published on: 26 Oct 2023 2:34 PM GMT
Kanpur News
X

Kanpur News (Pic:Newstrack)

Kanpur News: कानपुर शहर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में घर जा रहे युवक ने गाली-गलौज का विरोध किया तो दबंगों ने युवक को लात घूसों व लाठी डंडों से मारा पीटा जिससे युवक को गंभीर चोटें आई। घायल युवक ने महाराजपुर पुलिस को शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई थी।

मृतक महाराजपुर क्षेत्र का रहने वाला

महाराजपुर क्षेत्र के महुआगांव निवासी मुन्ना पुत्र रहीश 11 तारीख को रात 12 बजे वह रामादेवी से घर के लिए आ रहा था तभी महाराजपुर के पास प्रशांत तिवारी, साहिल ठाकुर, विशाल यादव ने नशे की हालत में भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे पीड़ित ने विरोध किया तो लात घूसों व लाठी डंडों से जमकर पीट दिया और धक्का दे जमीन पर गिरा कमर पर बाइक चढ़ा दी। जिससे युवक को गंभीर चोटें आ गई। वहीं परिजनों को सूचना होने पर घायल युवक को कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया।

युवक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जब पीड़ित के स्वास्थ में कुछ सुधार हुआ तो वह परिजनों ले साथ महाराजपुर थाने आया। जहां शिकायत पत्र देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। और फिर हैलट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती हो गया। जहां उसकी आज मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

यह कोई पहला मामला नहीं है

कानपुर शहर में दबंग युवक दर्जनों साथियों के साथ झुंड लगाए खड़े रहते है। कोई नशे में धूत होता है तो कोई चरस गांजे का नशा किए होता हैं। नशे में युवक पास से निकल रहे युवकों पर कमेंट कर देते है। जिस पर विवाद हो जाता है। तो कोई नशे के बाद दबंग युवक पुरानी दुश्मनी को लेकर युवक से झगड़ा कर लेते है। इन दबंगो को पुलिस का कोई खौफ नहीं होता है। बीते दिनों कुछ दबंगो ने पुलिस के ही सामने ही युवक को पीट दिया था। जिस पर देर रात पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया था।

महाराजपुर थाना प्रभारी ने कहा कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। और मामले की जांच पड़ताल पुलिस कर रही थीं। वहीं पुलिस गिरफ्तारी को लेकर लगातार दबिश दे रही थी। जहां आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। और कागजी कानूनी कार्यवाही कर रही है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story