×

Kanpur: IIT कानपुर की रिसर्च स्टाफ मेंबर डॉ. पल्लवी का हॉस्टल में मिला शव, कैंपस में मचा हड़कंप

IIT Kanpur News: आईआईटी कानपुर में रिसर्च स्टाफ मेंबर डॉ. पल्लवी का शव हॉस्टल में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस जांच में जुटी है।

Anup Pandey
Published on: 19 Dec 2023 5:09 PM GMT (Updated on: 19 Dec 2023 5:15 PM GMT)
IIT Kanpur News
X

IIT Kanpur News (Social Media)

IIT Kanpur News: आईआईटी कानपुर में रिसर्च स्टाफ मेंबर डॉ. पल्लवी (Dr. Pallavi) का शव हॉस्टल में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो डॉ. पल्लवी का शव पंखे से लटकता मिला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

वहीं, ये खबर आईआईटी कैंपस में जंगल की आग की तरह फ़ैल गयी। जिसने खबर सुनी वो सन्न रह गया। जानकारी मिलते ही कैंपस में हड़कंप मच गया। जानकारी कानपुर पुलिस को दी गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर दरवाज़ा तोड़कर देखा तो डॉक्टर पल्लवी का शव पंखे से लटकता मिला। पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जहां पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। बताया जा रहा है कि, आईआईटी कानपुर के बायो साइंस व बायो इंजीनियरिंग विभाग से 35 वर्षीया डॉ. पल्लवी जुड़ी थी। वो उड़ीसा की रहने वाली बताई जा रही हैं।

आईआईटी कानपुर का आया बयान

आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) ने डॉ. पल्लवी के असामयिक निधन पर गहरा दुख जताया। संस्थान ने एक बयान जारी कर कहा है कि, 'गहरे दुख के साथ, संस्थान के जैविक विज्ञान और बायोइंजीनियरिंग विभाग में एक शोध स्टाफ सदस्य, डॉ. पल्लवी चिल्का के असामयिक और दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर शोक व्यक्त करता है। एक होनहार युवा शोधकर्ता, डॉ. चिल्का, अपने पोस्ट डॉक्टरल शोध को आगे बढ़ाने के लिए संस्थान में शामिल हुईं। वह 19 दिसंबर को अपने हॉस्टल के कमरे में मृत पाई गई थी। वहीं, पुलिस की एक फॉरेंसिक टीम ने मौत के कारणों की समीक्षा करने के लिए परिसर का दौरा किया। संस्थान मौत का संभावित कारण निर्धारित करने के लिए पुलिस जांच का इंतजार कर रहा है। डॉ. चिल्का के निधन से संस्थान ने एक प्रतिभाशाली और होनहार युवा शोधकर्ता खो दिया।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story