×

Kanpur News: पुलिया के अंदर मिला महिला का अर्धनग्न शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

Kanpur News: घाटमपुर थाना संचितपुर जाने वाले मार्ग पर एक बंबा की पुलिया के अंदर देर रात महिला का शव ग्रामीणों ने देखा, जो अर्धनग्न अवस्था में शव पड़ा था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी घाटमपुर पुलिस को दी।

Anup Pandey
Published on: 13 Feb 2024 4:10 AM GMT
Kanpur News
X
मौके पर जांच में जुटी पुलिस (Newstrack)

Kanpur News: कानपुर शहर के घाटमपुर धर्मपुर बंबा की पुलिया में एक महिला का शव पड़ा मिला है। महिला का शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए है। वहीं पुलिस आस पास के ग्रामीणों को महिला का फोटो भेजकर शव की शिनाख्त कराने का प्रायस कर रही है।

अर्धनग्न मिला महिला का शव

घाटमपुर थाना संचितपुर जाने वाले मार्ग पर एक बंबा की पुलिया के अंदर देर रात महिला का शव ग्रामीणों ने देखा, जो अर्धनग्न अवस्था में शव पड़ा था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी घाटमपुर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ साथ पुलिया के आस पास रहने वालों से पहचान करने को कहा। लेकिन कोई जानकारी न हो सकी। वहीं पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। महिला की उम्र लगभग 33 से 35 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस को महिला के शरीर पीली धातु और सफेद धातु के जेवर मिले है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में पहचान कर रही है।

घटना स्थल के पास मिले शराब के पाउच और गिलास

पुलिया के पास शराब के देशी पाउच, पानी के पाऊच पड़े मिले है। ग्रामीणों के अनुसार यहां पहले शराब पी होगी। फिर हत्यारो ने महिला की हत्याकर शव को पुलिया के अंदर शव को फेंक गए होंगे। ये काम किसी अकेले का नहीं है। हत्या करने वाला कोई परिचित के साथ दो से तीन लोग होंगे।

एसीपी घाटमपुर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस को भेजा गया था। पतारा चौकी क्षेत्र के धर्मपुर बंबा के पास पुलिया में एक महिला का शव मिला। जहां पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। शव का पंचायत नामा भर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।

इसी जगह पहले भी मिला था एक युवक का शव

बीते वर्ष पहले एक युवक का शव इसी पुलिया के अंदर पड़ा मिला था। जिसकी आज तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। ग्रामीणों के अनुसार ये पुलिया शव छिपाने का अड्डा बन गया है। जिससे अब निकलना भी मुश्किल है। इस रोड पर कोई प्रकाश व्यवस्था भी नहीं है। जिससे देर रात ग्रामीण यहां से निकल सके।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story