TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Kanpur News: लूट करने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दो गिरफ्तार

Kanpur News: पुलिस को पास आता देख दोनों अपराधी भागने लगे। इसमें एक अपराधी टीबी अस्पताल की दीवार फांद कर कैंपस के अंदर भागने लगा। बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

Anup Pandey
Published on: 28 Sep 2024 5:38 AM GMT
Kanpur News
X

पकडे़ गए बदमाश (Pic: Newstrack)

Kanpur News: किदवई नगर थाना क्षेत्र में पुलिस के लिए सिर दर्द बने अपराधियों की देर रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने दोनों को इलाज के अस्पताल भेजा गया। पुलिस दोनों के अपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

डीसीपी अंकिता शर्मा ने बताया कि पिछले साउथ जोन में काफी चेन लूट की घटनाएं हुई थी। जिसमें पर्स और चेन लूट प्रमुख रुप से थी। इन घटनाओं को देखते हुए, पूरे साउथ जोन में देर रात चेकिंग अभियान 11 से 1 बजे के बीच चलाया जा रहा था। जिसमें थाना किदवई नगर क्षेत्र के टीबी अस्पताल के पास एक टीम तैनात थी। वहीं देर रात आने जाने वाले वाहनों की पुलिस चेकिंग कर रही थी। उसी समय एक बाइक पर दो व्यक्ति आए और पुलिस को देख कर अपनी बाइक भगाने लगे। बारिश होने के कारण सड़क गीली होने की वजह से बाइक फिसल कर गिर पड़ी।

हिरासत में दो बदमाश

पुलिस को पास आता देख दोनों अपराधी भागने लगे। इसमें एक अपराधी टीबी अस्पताल की दीवार फांद कर कैंपस के अंदर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया तो बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उस बदमाश के पैर में गोली लग गई। दूसरा बदमाश नाली में छिप गया था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। इलाज के लिए दोनों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस पूछताछ में जिसके पैर में गोली लगी है। उसका नाम अनीस है। दूसरे का नाम राशिद है। दोनों पूरे साउथ जोन में घूम घूम कर घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

कल भी हुई थी मुठभेड़

दोनों ने बाबूपुरवा में हुई पर्स लूट व किदवई नगर में पर्स लूट की घटना को स्वीकारा है। दोनों व्यक्ति परमपुरवा के रहने वाले हैं। चेन लूट के आरोपी से पुलिस की गुजैनी थाना अंतर्गत पिपौरी में मुठभेड़ हुई थी। जहां पैर में गोली लगने से घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था। जिसके बाद फिर आज पुलिस की पर्स लूट करने वाले बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दो बदमाशों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story