TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Kanpur News: नकली एशियन पेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, माल सहित दो कर्मचारी हिरासत में

Kanpur News: पुलिस को देख फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। वहीं फैक्ट्री संचालक भनक लगते ही मौके से फरार हो गया।

Anup Pandey
Published on: 11 Jun 2024 5:48 PM GMT
Kanpur News: नकली एशियन पेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, माल सहित दो कर्मचारी हिरासत में
X

Kanpur News (Photo: Social Media)

Kanpur News: कानपुर जिले के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के एक इलाके में पुलिस ने छापा मारकर नकली एशियन पेंट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने माल सहित दो कर्मचारियों को हिरासत में लिया। और संचालक को भनक होते ही फरार हो गया। पुलिस को मौक़े से पेंट फैक्ट्री के नकली स्टिकर्स, ढक्कन समेत अन्य सामग्री बरामद की

काफी समय से चल रहा था काम

पुलिस को दिल्ली मयूर विहार निवासी अभिषेक वशिष्ठ ने बताया कि वह एशियन पेंट्स में कार्यरत है। पिछले काफी समय से अर्रा क्षेत्र में कंपनी का नकली पेंट बनाकर बेचने की सूचनाएं मिल रही थीं। जिसकी शिकायत कंपनी के कर्मचारी अनुज कुमार सिंह ने हनुमंत विहार पुलिस से की थी। आज हनुमंत विहार पुलिस थाना फोर्स के साथ बंशी विहार अर्रा रोड स्थित सिंह द्वार के पास वैद्यनाथ इंडस्ट्री में छापेमारी कर दी। जहां फैक्ट्री में पेंट बनाया जा रहा था। और नकली पेंट फैक्ट्री का खुलासा हो गया। पुलिस को देख फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। वहीं फैक्ट्री संचालक भनक लगते ही मौके से फरार हो गया।

दो कर्मचारियों को लिया हिरासत में

पुलिस छापेमारी में अभिनव श्रीवास्तव व अमन कुमार सहगल मिले जहां दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।जिन्होंने खुद को कर्मचारी बताया। वहीं फैक्ट्री संचालक उन्नाव गुलरिया निवासी ऋषभ बाजपेई है। मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में नकली पेंट भरी बाल्टियां, कंपनी के नकली स्टीकर्स, ढक्कन, फर्जी प्राइज स्टीकर्स व हैंडल बरामद के साथ फैक्ट्री से नकली पेंट भरी 120 व 67 खाली बाल्टियां मिली हैं। वहीं पहले भी आरोपी के खिलाफ वर्ष 2022 में बिधनू थानाक्षेत्र में नकली पेंट बनाने पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। संचालक के खिलाफ कार्यवाही कर टीम लगा हिरासत में लिया जायेगा। वहीं नकली प्राइज स्टीकर्स जो कम दामों के लगे हुए है।

Snigdha Singh

Snigdha Singh

Leader – Content Generation Team

Hi! I am Snigdha Singh from Kanpur. I Started career with Jagran Prakashan and then joined Hindustan and Rajasthan Patrika Group. During my career in journalism, worked in Kanpur, Lucknow, Noida and Delhi.

Next Story