×

Kanpur News: हैवानियत की हद पार! नाबालिग बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म

Kanpur News: एक महिला ने अपने पति के खिलाफ नाबालिग बेटी से हनुमंत बिहार थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जहां पुलिस ने आरोपी पति को ढूंढ हिरासत में लिया है।

Anup Pandey
Published on: 31 Jan 2024 4:59 AM GMT
Father raped minor daughter
X

नाबालिग बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म  (photo: social media )

Kanpur News: कम पढ़े लिखे, सोच की कमी या कोई बीमारी जो इस हद तक लोग पहुंच जा रहे हैं। जहां अपने ही परिवार की बेटियों को हवस का शिकार बना रहे है। ऐसा ही मामला कानपुर शहर के हनुमंत बिहार थाना क्षेत्र में देखने को मिला। जहां एक बाप ने अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बना लिया। पीढ़ा होने पर मां को पता चला तो बात सुन महिला दंग रह गई। जब महिला ने अपने पति से इस बात को लेकर विवाद किया तो पति मौके से भाग गया।

नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म

एक महिला ने अपने पति के खिलाफ नाबालिग बेटी से हनुमंत बिहार थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जहां पुलिस ने आरोपी पति को ढूंढ हिरासत में लिया है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। वहीं पूछताछ के बाद आरोपी को आज न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।

मामला संजय गांधी नगर का

संजय गांधी नगर निवासी महिला ने बताया कि मेरे पति प्राइवेट कंस्ट्रक्शन कंपनी में मैनेजर पद पर कार्यरत है। बीते दिन रात वह पति और बेटे के साथ सो रही थी। वहीं सास 13 वर्षीय बेटी के साथ अलग कमरे में सो गई थीं। दूसरे दिन बेटी ने दर्द की पीढ़ा अपनी मां को बताई। जिस पर बेटी ने देर रात हुई पिता के द्वारा घटना के बारे में बताया। इतनी बात सुन मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। पिता ने उसके साथ गलत काम किया है। वहीं बेटी ने अपने शरीर पर निशान भी दिखाए। निशान देख मां आग बबूला हो गई। जहां घर में रहे पति से विवाद बढ़ी तो पति घर से फरार हो गया। वहीं फोन मिलाया तो मोबाइल बंद था।

पुलिस से की शिकायत

जिसके बाद महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। हनुमंत विहार पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ पाक्सो, रेप समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं देर रात को आरोपी पिता को अरेस्ट भी कर लिया। जहां पुलिस कागजी कार्यवाही कर आरोपी पिता आज न्यायालय में पेश कर जेल भेजेगी।

बीते दिन मुंहबोले मामा ने भांजी को बनाया था शिकार

गोविंद नगर थाना क्षेत्र में एक मुंहबोले मामा जो पुरोहित है। मुंहबोले मामा भी अपनी ही दूर की रिश्तेदारी में भांजी को हवस का शिकार बना रहा था। लेकीन नाबालिग बेटी ने यह बात अपनी बहन और जीजा को बताई। जहां बहन और जीजा ने मामा को रंगेहाथो पकड़ लिया। और इसकी शिकायत पुलिस से की। जहां आरोपी अभी फरार है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story