Kanpur: शराबी पति से तंग पत्नी ने की सुसाइड, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Kanpur News: पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारते हुए निजी अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी जिसको लेकर पुलिस ने ससुराली जनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Anup Pandey
Published on: 4 March 2024 4:06 PM GMT
Kanpur News
X

मृतक महिला की फाइल फोटो (Pic:Newstrack)

Kanpur News: जनपद के सेन थानाक्षेत्र में विवाहिता का शव संदिग्ध हालातों मे फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारते हुए निजी अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी जिसको लेकर पुलिस ने ससुराली जनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

2019 में हुई थी शादी

सेन पश्चिमपारा थाना के जोगईपुर गोपाल नगर निवासी अश्वनी यादव की शादी 2019 मे मुंगीसापुर थाना डेरापुर कानपुर देहात निवासी दिव्या यादव पुत्री स्व. राकेश कुमार के साथ हुई थी। मृतका के भाई अर्पित ने बताया की बहनोई अश्वनी ने झूठ बोल नौकरी करने की बात कह बहन से शादी की थी। शादी के कुछ दिनों बाद शराब के नशे मे बहनोई बहन के साथ मारपीट करते थे। वहीं बहन ने एक बेटी को जन्म दिया। जो अभी 2.5 वर्ष की है।

बाहर का गुस्सा बहन पर निकाली

अर्पित ने आरोप लगाया की बहनोई अश्वनी का नशे में बाहर किसी से विवाद हुआ था। जिसकी खुन्नस बहन पर निकाल दी। और मारते हुए बहन को छत पर ले गए जहां पर रखे गमले टूटे मिले है। फोन पर बहन ने इस बात की जानकारी दे फोन काट दिया और थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत की खबर आ गयी।

पंखे से लटका मिला शव

लड़के पक्ष के लोगों ने बताया कि विवाद के बाद बहु दिव्या नीचे अपने कमरें मे आ गई और काफ़ी देर तक कमरे से कोई आहट न होने पर अंदर देखा तो बहू ने फांसी लगा जान दे दी थी। सूचना पर न्यू आजाद नगर चौकी इंचार्ज नीरज राजपूत ने शव को फंदे से नीचे उतरवाते हुए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा मायके पक्ष से तहरीर लेकर सुसंगत धराओं मे मुकदमा दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अग्रिम कार्यवाही मे जुट गयी है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story